छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शराब के नशे में पत्नी को बांस के डंडे से पीटा, फिर पैर से गला दबाकर की हत्या; आरोपी पति गिरफ्तार

image editor output image 416087402 1795078085374

19 नवंबर, रायगढ़। जिले के कापू थाना क्षेत्र में मामलूी विवाद के चलते पति द्वारा अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। ग्राम टेढ़ासेमरा निवासी 22 वर्षीय सोमारी पहाड़ी कोरवा की उसके पति सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा (26 वर्ष) ने मामूली विवाद के बाद हाथ मुक्कों और बांस के डंडे से बेरहमी से पिटाई के बाद पैर से गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में मृतिका की मां दिनो बाई पहाड़ी कोरवा की रिपोर्ट पर कापू पुलिस ने अपराध क्रमांक 186/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मृतिका की मां दिनो बाई पहाड़ी कोरवा, निवासी ग्राम सारुजोबा थाना सीतापुर जिला सरगुजा ने 17 नवंबर 2026 को थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी सोमारी बाई की शादी करीब चार वर्ष पूर्व ग्राम टेढ़ासेमरा निवासी सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा के साथ हुई थी। 15 नवंबर 2026 को दोनों घरेलू एवं व्यक्तिगत सामान खरीदने के लिए कोनपारा विजयपुर गए थे। वहां से लौटते समय कोनपारा बस्ती के पास दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रात के वक्त बीच विवाद बढ़ने पर सत्यनारायण ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी को बांस के डंडे से बेरहमी से पीटा, जिससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने हाथ-पैर से मारपीट करते हुए उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी कापू धर्माराम तिर्की ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस टीम के साथ ग्राम कोनपारा के बऊराहीपारा में दबिश दी और संदेही सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि 15 नवंबर की सुबह वह अपनी पत्नी के साथ सामान खरीदने कोनपारा विजयपुर गया था। लौटते समय दोनों ने रास्ते में शराब पी थी। रात होने से नशे की हालत में उसकी पत्नी रास्ते में कई जगह गिर गई और कपड़े गीले होने पर कपड़े उतारकर खेत के पास बैठ गई। आरोपी उसे घर चलने के लिए मनाता रहा, पत्नी के नहीं जाने पर गुस्से में आकर उसने हाथ मुक्का और बांस के डंडे से उसकी बेदम पिटाई की और फिर पैर से गला को दबाकर उसकी हत्या कर दिया । आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में इस संवेदनशील अपराध की त्वरित कार्यवाही- में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की, प्रशिक्षु उप निरीक्षक शिवम कोमरे, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

आरोपी – सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा पिता बिरेन साय पहाडी कोरवा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम टेढ़ासेमरा थाना कापू जिला रायगढ़

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश
“घरेलू विवाद और छोटी-छोटी बातों पर आवेश में आकर हिंसा करना किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है। आपसी विवाद कई बार गंभीर अपराधों का कारण बन जाते हैं, जिसका परिणाम पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है। आम नागरिकों से अपील है कि विवाद की स्थिति में संयम और समझदारी से काम लें तथा किसी भी प्रकार की हिंसा होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। महिलाओं के विरुद्ध हिंसा और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में रायगढ़ पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।”

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: