छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अमलीडीह में जल अर्पण दिवस का हुआ आयोजन

IMG 20261006 WA0024
  • जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों ने लिया संकल्प

रायगढ़, 6 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत घरघोड़ा विकासखंड के ग्राम अमलीडीह में जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल के महत्व, जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसकी एक-एक बूंद अनमोल है। जल का संरक्षण केवल सरकार या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज हम जल स्रोतों का संरक्षण करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध करा सकेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से जल का सदुपयोग करने, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने तथा जल संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने जल संरक्षण एवं जल के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लिया। ग्रामीणों को वर्षा जल के संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण तथा पानी के अनावश्यक अपव्यय को रोकने के संबंध में जानकारी दी गई। जल अर्पण दिवस के माध्यम से ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि जल संरक्षण केवल एक अभियान तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन का हिस्सा बने।

जल की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करते हुए तालाब, कुएं, नालों एवं अन्य जल स्रोतों को सुरक्षित और स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अरुणधर दीवान, नरेश पंडा सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: