छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जिला अस्पताल के निर्माण कार्य में सुस्ती पर कलेक्टर सख्त

IMG 20261006 WA0031
  • ठेकेदार को 15 दिन का अल्टीमेटम, अपेक्षित प्रगति नहीं आई तो होगी कार्रवाई
  • गायनिक वार्ड-ऑपरेशन थिएटर के काम में तेजी के निर्देश, एक सप्ताह में शुरू होगी केजीएच फार्मेसी

रायगढ़, 6 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय पहुंचकर अस्पताल परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गायनिक वार्ड और ऑपरेशन थिएटर के लिए किए जा रहे जीर्णोद्धार कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और निर्माण की प्रगति की जानकारी ली।

निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर ने संबंधित ठेकेदार के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पर्याप्त मानव संसाधन बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने तथा 15 दिवस के भीतर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यों को जून माह तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन निर्धारित समय-सीमा के बाद भी कार्य पूरा नहीं होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने संबंधित विभाग को ठेकेदार को नोटिस जारी करने तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। मरीजों की सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एक सप्ताह में शुरू होगी केजीएच फार्मेसी
कलेक्टर ने केजीएच फार्मेसी का भी अवलोकन किया। उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कर एक सप्ताह के भीतर फार्मेसी शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि आम लोगों को अस्पताल परिसर में ही आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हो सकें।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: