छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सेवा संकल्प में कलेक्टर ने वृद्धजनों का किया सम्मान

IMG 20261006 WA0027
  • जिला अस्पताल में 87 वृद्धजनों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को वितरित किए गए छड़ी और वॉकर
  • 100 वृद्धजनों की निःशुल्क बीएमडी जांच, विशेषज्ञों ने बताए हड्डियों और जोड़ों की देखभाल के तरीके

रायगढ़, 6 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में 1 से 15 अक्टूबर तक अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय में वृद्धजनों के सम्मान एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने वृद्धजनों का सम्मान करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार पटेल, डीपीएम सुश्री रंजना पैकरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 87 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया। जरूरतमंद 15 वृद्धजनों को छड़ी और 6 वृद्धजनों को वॉकर प्रदान किए गए। वहीं 60 वृद्धजनों को श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। वृद्धजनों की हड्डियों की मजबूती की जांच के लिए निःशुल्क बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच की सुविधा भी रखी गई, जिसका लगभग 100 वृद्धजनों ने लाभ लिया। जांच के साथ वृद्धजनों को हड्डियों एवं जोड़ों की देखभाल तथा बढ़ती उम्र में शारीरिक सक्रियता बनाए रखने के संबंध में चिकित्सकीय जानकारी दी गई।

अस्थिरोग विभागाध्यक्ष डॉ.राज कुमार गुप्ता ने हड्डियों एवं जोड़ों की देखभाल और उनसे संबंधित समस्याओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी। वहीं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सिद्धार्थ सिन्हा एवं डॉ. श्यामजीत किंडो ने वृद्धजनों को उपयोगी व्यायामों का प्रदर्शन कराते हुए उनका अभ्यास कराया। इसमें जोड़ों की गतिशीलता, सुरक्षित चलने तथा उठने-बैठने से जुड़े व्यायाम शामिल रहे। विशेषज्ञों ने वृद्धजनों को अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार नियमित व्यायाम करने और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। फिजियोथेरेपी सेवाओं के साथ जरूरतमंद वृद्धजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन पखवाड़े के तहत जिला चिकित्सालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वृद्धजन शामिल हुए।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: