छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सेवा संकल्प के तहत नुक्कड़ नाटक से दिखाई प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की यात्रा

IMG 20261006 WA0023 1
  • घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक पर शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने दी जीवंत प्रस्तुति, स्थानीय लोगों ने बढ़ाया उत्साह

रायगढ़, 6 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा की ओर से आज जयस्तंभ चौक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा और देश के प्रति उनके योगदान को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया।

नुक्कड़ नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को प्रभावी संवाद और अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने राहगीरों और स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जयस्तंभ चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने रुचि के साथ नुक्कड़ नाटक देखा और विद्यार्थियों की प्रस्तुति का उत्साहवर्धन किया।

आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक सरोकार और जनभागीदारी का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के. सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: