छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चक्रधर समारोह 2025 : विश्वास की कविताएं, अबूझमाड़ का मलखम्ब, कैलाश खेर के सुर सजाएंगे महफिल

IMG 20250805 WA0003
  • चक्रधर समारोह का दस दिनी कार्यक्रम निश्चित, सभी अधिकारियों को दी लाइजनिंग की जिम्मेदारी

रायगढ़। चक्रधर समारोह के लिए तैयारी हो रही है। इधर प्रशासन ने दस दिनों के कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली है। प्रथम दिवस कुमार विश्वास का कवितापाठ प्रमुख आकर्षण होगा तो अंतिम दिन कैलाश खेर सुरों का जादू दिखाएंगे। इस बार दो दिन कवि सम्मेलन है। राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों को प्रदर्शन करने के लिए चक्रधर समारोह एक विख्यात मंच है। देश-विदेश से शीर्षस्थ कलाकार इस मंच पर प्रस्तुति दे चुके हैं और यह सिलसिला साल दर साल जारी है। इस बार भी 27 अगस्त से 5 सितंबर तक दस दिन लगातार चक्रधर समारोह का मंच ऐसे ही प्रतिभावान कलाकारों से सुसज्जित रहेगा जिन्होंने अपने हुनर से पूरी दुनिया का दिल जीता है।

प्रशासन ने रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इधर कलाकार चयन के बाद दस दिनों का शेड्यूल भी तय कर दिया गया है। पहले दिन शुभारंभ अवसर पर स्व. वेदमणी सिंह ठाकुर के शिष्य गणेश वंदना प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद नई दिल्ली से आए राजेश गंगानी कथक की प्रस्तुति देंगे। प्रथम दिन सबसे बड़ा आकर्षण कुमार विश्वास का काव्यपाठ होगा। अपने कवि साथियों के साथ कुमार विश्वास प्रस्तुति देंगे। इस दिन वीआईपी मूवमेंट भी रहेगा। इसी तरह अंतिम दिन 5 सितंबर को मशहूर गायक कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी।

मलखम्ब होगा सबसे अलग कार्यक्रम

इस बार सबसे अलग और सबसे जोरदार कार्यक्रम अबूझमाड़ का मलखम्ब होगा। इसके कोच मनोज प्रसाद ने अबूझमाड़ के युवाओं को जोडक़र एक स्पोट्र्स एकेडमी बनाई है। इंडियाज गॉट टैंलेंट के दसवें सीजन में उन्होंने पूरे देश का मन मोह लिया। वे उस सीजन के विजेता भी रहे। इस बार चक्रधर समारोह में उनका कार्यक्रम रखा गया है।

27 अगस्त, बुधवार

  • स्व. वेदमणी सिंह ठाकुर के शिष्यों द्वारा गणेश वंदना
  • राजेश गंगानी, नई दिल्ली, कथक
  • कुमार विश्वास, नई दिल्ली, काव्य पाठ

28 अगस्त, गुरुवार

  • पूजा जैन, रायगढ़, कथक
  • राजनंदिनी पटनायक, रायगढ़, ओडिसी
  • डॉ. राखी रॉय, भिलाई, भरतनाट्यम

29 अगस्त, शुक्रवार

  • बाला विश्वनाथ, बेंगलुरु, भरतनाट्यम
  • पं. योगेश शम्सी, मुंबई, तबला वादन
  • आरू साहू, दुर्ग, छत्तीसगढ़ी लोकगीत

30 अगस्त, शनिवार

  • प्रो. डॉ. लवली शर्मा, खैरागढ़ विवि, सितार वादन
  • खैरागढ़ विवि के छात्रों की नृत्य प्रस्तुति
  • इशिका गिरी, बिलासपुर, कथक
  • पद्मश्री राधेश्याम बारले, भिलाई, पंथी
  • अनीस साबरी, दिल्ली, कव्वाली

31 अगस्त, रविवार

  • आद्या पांडेय, भिलाई, भरतनाट्यम
  • अन्विता विश्वकर्मा, रायपुर, शास्त्रीय नृत्य
  • कृष्ण कुमार सिन्हा, राजनांदगांव, कथक
  • देश के प्रख्यात कवियों द्वारा कवि सम्मेलन

1 सितंबर, सोमवार

  • योगिता मांडलिक, इंदौर, कथक
  • डॉ. विपुल रॉय, दिल्ली, संतूर वादन
  • नितिन दुबे एंड ग्रुप, रायगढ़, लोक गायन

2 सितंबर, मंगलवार

  • काजल कौशिक, बिलासपुर, कथक
  • छाया चंद्राकर एवं समूह, रायपुर, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत
  • दीपक दास महंत, रायगढ़, तबला वादन

3 सितंबर, बुधवार

  • अर्नव चटर्जी, मुंबई, गायन
  • मनोज प्रसाद, अबूझमाड़, मलखम्ब प्रदर्शन
  • अजीत कुमारी कुजूर, रायपुर, भरतनाट्यम

4 सितंबर, गुरुवार

  • मोहित शास्त्री, मुंबई, बांसुरी वादन
  • कविता वासनिक एवं ग्रुप, दुर्ग, छत्तीसगढ़ी लोकरंग

5 सितंबर, शुक्रवार

  • पद्मश्री डॉ. कमलिनी अस्थाना, दिल्ली, कथक
  • पद्मश्री कैलाश खेर, मुंबई, गायन

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: