छोड़कर सामग्री पर जाएँ

एक गर्लफ्रेंड के लिए 2 लड़के भिड़े…चली गोली, पिता ने तानी पिस्टल

IMG 20250308 WA0011

रायपुर। रायपुर में शुक्रवार रात गर्लफ्रेंड के चक्कर में गोली चल गई। दो युवकों के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर पहले तो विवाद शुरू हुआ। बेटे की गर्लफ्रेंड से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए पिता ने एक युवक पर पिस्टल तान दी। यह देखकर बेटे को भी जोश आ गया उसने 12 बोर की बंदूक से दो बार युवक पर फायरिंग कर दी। इस दौरान आरोपी जसपाल के साथ मौजूद उसके चाचा ने बंदूक की नली ऊपर उठा ली जिससे युवक को गोली नहीं लगी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 पिस्टल, 12 बोर बंदूक, एक स्नाइपर और चाकू बरामद किया गया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। तेलीबांधा इलाके के इसी सेकंड हैंड कार शोरूम में पूरी वारदात हुई हैगिरफ्तार आरोपियों के नाम- जरनैल सिंह, पिता, जसपाल सिंह, बेटा, हरप्रीत सिंह, चाचा, अभिजोत सिंह, इन्दरपाल सिंह, इन पर जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट में एक्शन लिया गया।

रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के मुताबिक ट्रांसपोर्टिंग के बिजनेस से जुड़े उदया सोसायटी निवासी मदनजीत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 5 मार्च को कर्णवीर और जसपाल के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर बहस हुई जिसके बाद कर्णवीर के भाई प्रभजोत सिंह और जसपाल के बीच अगले दिन मिलकर बातचीत करना फाइनल हुआ। 6 मार्च की शाम 7 बजे करीब तेलीबांधा चौक के पास एक सेकेंड हैंड कार शोरूम कार सॉल्यूशन में मिलना तय हुआ। प्रभजोत अपने रिश्तेदार मदनजीत के साथ पहुंचा तो वहां पर जसपाल पहले से मौजूद था। उसके साथ पिता जरनैल सिंह रंधावा उर्फ लाली, चाचा हरप्रीत सिंह और अन्य बैठे हुए थे। इस दौरान कर्णवीर और जसपाल के बीच एक दिन पहले हुई बहस के बारे में बातचीत होने लगी तभी विवाद बढ़ गया और आपस में गाली-गलौज होने लगी।

पुलिस ने आरोपी पिता जरनैल सिंह, बेटे जसपाल सिंह, चाचा हरप्रीत सिंह और अभिजोत सिंह गिरफ्तार किया है। दोनों पक्षों के बीच बहस बाजी बढ़ने के बाद जरनैल सिंह ने मदनजीत की तरफ पिस्टल लोडकर तान दी। फिर कहा कि कर्णवीर को बुलाओ वरना तुम लोग पर फायर कर दूंगा। इस बीच जसपाल सिंह को भी हिम्मत आ गई। उसने अपने कार में रखी 12 बोर की दो नाली बंदूक को निकाल कर ले आया फिर हत्या करने के इरादे से दो बार फायर किया। इस घटना के बाद प्रभजोत और मदनजीत अपनी जान बचाकर वहां से भागे। मौका देखकर आरोपी भी फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया। फिर आरोपियों की पहचान कर शहर में नाकेबंदी करवाई। फायदा यह हुआ कि 2 घंटे के भीतर दो अलग-अलग इलाकों से चार आरोपी गिरफ्तार हो गए।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: