छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चक्रधरनगर थानाक्षेत्र में 28 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

image editor output image 24465393 1723045627415
  • चक्रधरनगर पुलिस क्षेत्र में लगातार कर रही अवैध शराब पर कार्यवाही

रायगढ़। कल दिनांक 06 अगस्त 2024 को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर कृषि कालेज मार्ग पर आरोपित- विजय मिंज पिता धनसाय मिंज उम्र 40 वर्ष साकिन छोटे रेगडा थाना चक्रधरगनगर के कब्जे से प्लास्टिक जरकिन और प्लास्टिक बाटल में कुल 13.500 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि विजय मिंज ग्राम रेगडा की ओर से पैदल कृषि कालेज के रास्ते रायगढ़ की ओर प्लास्टिक झोला में अवैध महुआ शराब  बिक्री करने उद्देश्य से ले जा रहा है जिसे रेड कर पकड़ा गया।

एक अन्य कार्रवाई में चक्रधरनगर पुलिस टीम द्वारा आरोपित- अक्षय कुमार प्रजा पिता स्व. मोहन लाल प्रजा उम्र 22 वर्ष साकिन विजयपुर मरघट्टीपारा रायगढ़* को इंदिरा बिहार फारेस्ट बेरियर के रास्ते में दोनो हाथों में प्लास्टिक थैला में शराब लेकर आते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब की जप्ती की गई है। दोनों कार्यवाही को आरोपियों के विरूद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2),59(क)आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेरके नेतृत्व में शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, रविसाय आरक्षक चन्द्र कुमार बंजारे और नंद कुमार पैंकरा शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: