छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वामपंथियों की पिछलग्गू बनकर रह गयी है कांग्रेस : मुकेश जैन

IMG 20251023 WA0013

रायगढ़। यह अलग बात है कि भारत द्वारा अपनायी गयी संसदीय लोकतंत्र की व्यवस्था के कारण मजबूरी व रणनीतिक घुसपैठ की नीति के तहत वामपंथीगण चुनाव प्रक्रिया में भाग लेते हैं अन्यथा वामपंथियों की इस लोकतंत्र पर आस्था कभी नहीं रही है। वे ‘सर्वहारा की तानाशाही’ का नारा देकर ‘एक दलीय राज व्यवस्था’ के पैरोकार रहे हैं।

वे लोकतंत्र की संस्थाओं जैसे संसद, न्यायपालिका, नौकरशाही आदि को पूंजीवादी व्यवस्था की रक्षक मानकर इसके विरुद्ध क्रांति ही नहीं वरन सशस्त्र क्रांति तक की बात करते हैं। भारत में कांग्रेस आजकल विचारधारा ही नहीं वरन कार्यक्रमों व एक्शन के मामले में भी वामपंथियों की पिछलग्गू बनकर रह गयी है।

यही कारण है कि देश में वर्षों की मेहनत से स्थापित लोकतांत्रिक परम्पराओं के लिये न्यूनतम सम्मान भी उनमें नहीं दिख रहा है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के पास हुजूम लेकर ज्ञापन सौंपने का आईडिया इसकी ही बानगी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: