छोड़कर सामग्री पर जाएँ

संबलपुरी में आवंटन जमीन की रजिस्ट्री भी, डायवर्सन भी, पेड़ काटकर समतलीकरण!

20261016 104354
  • एसडीएम के निर्देश पर हुई जांच, मूल खसरे का पहला हिस्सा अब भी शासकीय भूमि के रूप में दर्ज

रायगढ़, (केलो प्रवाह)। जंगल के बीच में अचानक से कोई दर्जन भर वाहन लेकर पेड़ काटने लगे, जमीन पर खुदाई करने लगे, तो सवाल उठना स्वाभाविक है। संबलपुरी में वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने कुछ जमीनों पर जेसीबी से हो रही खुदाई और पेड़ कटाई की शिकायत एक महीने पहले की थी। गुरुवार को इसकी जांच हुई तो पता चला कि पेड़ कटाई की अनुमति ही नहीं ली गई है। राजस्व रिकॉर्ड देखने पर प्रारंभिक रूप से शासकीय पट्टे की भूमि होने का संदेह हो रहा है। रायगढ़ तहसील के ग्राम संबलपुरी में पूजा ढाबा के पास पेड़ों से भरी हुई करीब सात एकड़ जमीन पर पेड़ों की कटाई की गई है। जमीप पर करीब 10-15 फुट गहरा खोदा गया है।

जेसीबी, ट्रैक्टर, हाइवा लगाकर काम कराया जा रहा था। 17 सितंबर को वन प्रबंधन समिति संबलपुर के अध्यक्ष शौकी लाल निषाद ने इसकी शिकायत एसडीएम रायगढ़ से की थी। इसके एक महीने बाद गुरुवार को एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार ने मौके की जांच की। खनं 251/2 रकबा 1.213 हे., 251/3 रकबा 0.405 हे., 251/4 रकबा 0.202 हे. और 252/2  रकबा 0.809 हे. कुल 2.629 हे. रकबे पर काम हो रहा था ।भूमि पर समतलीकरण और मिट्टी खनन का काम हो रहा था।

जांच टीम पहुंची तो मौके पर 3 जेसीबी, 5 ट्रैक्टर और एक हाइवा पाया गया। जमीन के चारों ओर प्रीकास्ट वॉल से घेराव किया गया है। बताया जा रहा है कि जमीन बालाजी बिल्डकॉन की है। मौके पर प्रज्ज्वल अग्रवाल और कमलेश नामक व्यक्ति उपस्थित थे। उन्होंने इसे निजी भूमि बताया। राजस्व रिकॉर्ड देखने पर जमीन उनके नाम पर दर्ज भी पाई गई है और डायवर्सन भी किया जा चुका है। लेकिन पेड़ कटाई की कोई अनुमति नहीं मिली।

मूल खसरा शासकीय भूमि
इस मामले में राजस्व विभाग कितनी जांच कर पाएगा, इसका पता नहीं, लेकिन मूल खसरा 251 के पांच टुकड़े हुए हैं। इसमें पहला टुकड़ा 251/1 रकबा 1.505 हे. शासकीय भूमि के रूप में दर्ज है। इसके अलावा बाकी 251/2, 251/3, 251/4 और 251/5 निजी व्यपवर्तित भूमि के रूप में दर्ज की गई है। इस बात की आशंका है कि सभी आवंटन भूमि हैं। इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

IMG 20261016 WA0008 1
IMG 20261016 WA0009
IMG 20261016 WA0010
IMG 20261016 WA0007 1
IMG 20261016 WA0002

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: