छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शराब के नशे में जहर सेवन किया, सब्जी वाले का करूणांत

IMG 44a9471b a58d 4725 b51d 31238d179079

रायगढ़ (केलो  प्रवाह)। शराब के नशे में जहर सेवन कर लेने से गंभीर हुए सब्जी विक्रेता को अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां उपचार के दौरान जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए उसने दम तोड़ दिया। उक्त मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थानांतर्गत ग्राम जामगांव निवासी कमल चौहान पिता सुंदरो चौहान (उम्र 50 वर्ष) सब्जी बेचने का काम करता था।

मंगलवार की दोपहर को तकरीबन एक बजे कमल चौहान घर से कोलाईबहाल गया था जहां शराब पीने के बाद नशे मेें उसने जहर सेवन कर लिया था। वहीं किसी तरह घर पहुंचकर उसने परिजनों को इस बात की जानकारी दी तब उसे तत्काल मेकाहारा में लाकर भर्ती कराया गया। शरीर में जहर का असर अधिक होने के कारण उपचार के दौरान बुधवार की शाम को उसने दम तोड़ दिया।

अस्पताल से मिली तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम उपरांत अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपते हुए मर्ग कायम कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: