छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शाम ढलने के कारण नहीं उड़ सका सीएम का उड़नखटोला

Screenshot 20261016 104055 DainikBhaskar

रायगढ़ (केलो  प्रवाह)। तमनार में आयोजित कर्मा महोत्सव में हुए विलंब के कारण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को रायगढ़ में रूकना पड़ा। श्री साय सर्किट हाऊस में रात्रि विश्राम किये तथा शुक्रवार की सुबह हेलीकाप्टर से रायपुर रवाना होंगे।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गुरूवार को रायगढ़ प्रवास का कार्यक्रम तय हुआ था। हेलीकाप्टर के अचानक खराब होने के कारण सीएम श्री साय गुरूवार की सुबह सडक़ मार्ग से रायपुर से रवाना हुए थे।

तय कायक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर को तकरीबन तीन बजे रायगढ़ पहुंचे और शहीद विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित कोलता समाज के नुआखाई भेंटवार्ता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान रायपुर से हेलीकाप्टर मंगवाया गया था तथा लाल मैदान से सीएम विष्णु देव साय हेलीकाप्टर से तमनार में आयोजित कर्मा महोत्सव में शामिल होने रवाना हुए थे।

वहीं कर्मा महोत्सव में हुए विलंब के कारण शाम ढलते ही अंधेरा हो गया था जिससे हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर सका और श्री साय को रायगढ़ में ही रूकना पड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में किये। वहीं शुक्रवार की सुबह हेलीकाप्टर से वे रायपुर के लिए रवाना होंगे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: