छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जशपुर में रेल, रोड, मेडिकल कॉलेज और नालंदा परिसर – विकास की नई इबारत लिख रहा है जशपुर : ओपी चौधरी

IMG 20261119 WA0033
  • जशपुर से रायपुर अब सीधे भारतमाला से जुड़ेगा, शिक्षा-चिकित्सा-व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार : ओपी चौधरी

रायगढ़। जशपुर प्रवास के दौरान वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा जशपुर जिले में सड़क, पुल सहित विकास से जुड़े निर्माण कार्य तेजी से चल रहे है। जशपुर आज छत्तीसगढ़ में सबसे तेजी से आगे बढ़ता हुआ जिला बन गया है। मंत्री चौधरी ने कहा – नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और विष्णुदेव साय के प्रयासों से जशपुर क्षेत्र में रेलवे लाइन बिछने जा रही है। भारतमाला परियोजना तेजी से चल रही है। जशपुर से रायपुर की सीधी कनेक्टिविटी की जानकारी देते हुए ओपी चौधरी ने कहा भारतमाला के जरिए अब जशपुर वासी सीधे राजधानी रायपुर से जुड़ जाएंगे। पहले जशपुर से रायपुर जाना एक लंबा और थका देने वाला सफर होता था, अब ये दूरी समय और सुविधा दोनों के लिहाज से आसान हो जाएगी।

उन्होंने कहा इस कनेक्टिविटी का सबसे बड़ा लाभ शिक्षा को मिलेगा। जशपुर के बच्चों को रायपुर के बड़े कॉलेज, कोचिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब घंटों का सफर नहीं करना पड़ेगा। चिकित्सा के क्षेत्र में भी ये वरदान साबित होगा। सड़क कनेक्टिविटी से गंभीर रूप से बीमार मरीज को समय रहते रायपुर के बड़े अस्पतालों तक पहुंचाया जा सकेगा। व्यापारिक गतिविधियों को लेकर उन्होंने कहा – जशपुर के व्यापारी सीधे राजधानी के बाजार तक पहुंच सकेंगे। स्थानीय रोजगार भी बढ़ेगा। कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज का सपना अब हकीकत में तब्दील होने जा रहा है। चिकित्सीय सुविधाओं के लिए आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लिए यह वरदान साबित होगा।

ओपी चौधरी ने कहा कुनकुरी जैसे क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज का बनना क्षेत्र वासियों को विकास की अनुपम भेंट है। आज से 10 साल पहले यहां नालंदा परिसर, मेडिकल कॉलेज नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी कॉलेज क्षेत्रवासियों के लिए एक सपने की तरह था आदरणीय विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारे जशपुर जिले के लिए बहुत से विकास कार्य हो रहे हैं। हर गांव तक सड़क, आवास और सोलर को लेकर उन्होंने कहा – जहां तक सड़कों की बात है, हर सड़क की स्वीकृति, की लंबी सूची है। जनमन के अंतर्गत मोदी के प्रयासों से दूर-दूर के आंतरिक क्षेत्रों के, दूरस्थ पिछड़े जो गांव थे, उन जगहों तक पूरी सड़कें पहुंच रही हैं।

वहां गुणवत्ता युक्त आवास बन रहे हैं, सारी सुविधाओं का विकास हो रहा है। पीएम सूर्य घर के सोलर लग रहे हैं। उन्होंने कहा – और जशपुर जिला छत्तीसगढ़ में सबसे तेजी के साथ आज आगे बढ़ता हुआ जिला है। और इसके लिए मैं जशपुर वासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। अंत में ओपी चौधरी ने कहा – सरकार मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य – ये कोई एहसान नहीं, ये जनता का अधिकार है। इसी तरह छत्तीसगढ़ के अलग-अलग अंचलों में भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लगातार काम चल रहे हैं।

नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से, उनकी प्रेरणा से, विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हम सब लोग काम कर रहे हैं। हमारी विधायक दीदी, हमारे सांसद भाई, सब लोग हम लोग काम कर रहे हैं और इसका सकारात्मक परिणाम, सकारात्मक आउटकम सब जगह आ रहा है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: