छोड़कर सामग्री पर जाएँ

श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए युवा कांग्रेस नेता मुकेश पटेल, बिंजकोट व मुरा में कथा श्रवण कर कथावाचकों से लिया आशीर्वाद

खरसिया, 01 फरवरी। खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा निवासी युवा कांग्रेस नेता एवं छत्तीसगढ़ हरदिहा मरार पटेल समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल आज अपने युवा साथियों के साथ ग्राम बिंजकोट पहुंचे। जहां उन्होंने बिंजकोट के टिकरापारा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के सप्तम दिवस के अवसर पर कथा श्रवण किया। इस दौरान उनके साथ गिरीश राठिया, लव पटेल, कुश पटेल उप-सरपंच ग्राम दर्रामुड़ा, त्रिलोचन पटेल, ठंडाराम पटेल जामपाली, घनश्याम पटेल, महेश्वर पटेल, सोनू पटेल सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा भाव से कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

कथा स्थल पर उपस्थित होकर मुकेश पटेल एवं उनके साथियों ने कथावाचक पंडित नुकेतन दुबे जी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुकेश पटेल ने श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों को आपसी भाईचारे और संस्कारों से जोड़ते हैं। उन्होंने ग्रामवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।

इसके पश्चात मुकेश पटेल अपने युवा साथियों के साथ ग्राम मुरा पहुंचे, जहां श्रीमद् भागवत कथा के सप्तम दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर कथा श्रवण किया। यहां उन्होंने कथावाचक पंडित दीपक कृष्ण जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों ग्रामों में आयोजित कथा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे और भक्तिमय वातावरण में भगवान श्रीकृष्ण की कथाओं का रसपान किया। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: