नंदेली। अत्यंत ही दुख की बात है कि नंदेली के समीपस्थ ग्राम पंझर के ठाकुर बरन सिंह जो शहीद नंद कुमार पटेल के बाल सखा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोतरा के अध्यक्ष हैं उनकी धर्मपत्नी यशोदा देवी ठाकुर का बुधवार को शाम 5 बजे रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया, वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
स्वर्गीय यशोदा देवी ठाकुर सरल स्वभाव, मृदुभाषी एवं धार्मिक प्रवृत्ति से ओतप्रोत थी, वे अपने पीछे अपनी प्रथम बेटी अम्रिका माझी एवं दामाद बलभद्र माझी (सांसद उड़िसा ) एवं द्वितीय बेटी राजकुमारी एवं दामाद हरिसिंह मरकाम (रायपुर) तथा पुत्र यशवंत सिंह ठाकुर एवं लोकेश्वर सिंह ठाकुर तथा पोता पोतियों सहित भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ कर चले गए। स्वर्गीय यशोदा देवी ठाकुर का अंतिम संस्कार अपने गृह ग्राम पंझर में आज गुरुवार 29 अगस्त 2024 को प्रातः 8:00 बजे किया जाएगा।























