छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस में सो रहे यात्री की जेब से 36 हजार का मोबाइल पार, रायगढ़ जीआरपी ने दर्ज किया केस

Trein

रायगढ़। अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री का करीब 36 हजार रुपये कीमत का मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित यात्री को रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अपनी जेब से फोन गायब होने का पता चला। इस घटना में पहले महाराष्ट्र के वर्धा जीआरपी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे अब क्षेत्राधिकार के आधार पर रायगढ़ जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया है। रायगढ़ पुलिस ने असल अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सफर के दौरान नींद आने पर हुई चोरी

मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले अंतर्गत माणिकगढ़ निवासी 30 वर्षीय सानु भाउराव गुरनुले मजदूरी का काम करते हैं। वह 4 अक्टूबर को बल्हारशाह रेलवे स्टेशन से नागपुर पहुंचे थे। इसके बाद नागपुर से रायगढ़ आने के लिए शाम करीब 6 बजे ट्रेन नंबर 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस के पीछे लगे जनरल कोच में सवार हुए।

सफर के दौरान थकान की वजह से चाफा रेलवे स्टेशन के आसपास उन्हें नींद आ गई। उनका ओप्पो के-13 5जी मोबाइल, जिसकी कीमत करीब 35,999 रुपये बताई गई है, उनकी पैंट की जेब में रखा हुआ था। 5 अक्टूबर की सुबह करीब 5 बजे जब ट्रेन रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची और उनकी नींद खुली, तब जेब से मोबाइल नदारद मिला। कोच में काफी तलाश के बाद भी फोन का कुछ पता नहीं चला।

वर्धा में जीरो एफआईआर के बाद रायगढ़ भेजी गई डायरी

यात्री ने आशंका जताई है कि सफर के दौरान किसी अज्ञात चोर ने उनके सोने का फायदा उठाकर जेब से मोबाइल पार कर दिया। इसके बाद उन्होंने जीआरपी थाना वर्धा में शिकायत दर्ज कराई। वर्धा जीआरपी ने धारा 305(सी) बीएनएस के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर घटनास्थल रायगढ़ क्षेत्र का होने के कारण संबंधित दस्तावेज यहां भेज दिए।

रायगढ़ जीआरपी ने अब मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी और अज्ञात आरोपी का पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: