छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कालिंदी कुंज प्राइड में काम अधूरे, रेरा पंजीयन भी एक्सपायर्ड

IMG 20240808 WA0009
  • प्लॉट लेकर घर बनाने वाले पछता रहे हैं, नालियां जाम, गार्डन का पता नहीं, पाईप लाईन भी नहीं बिछाई

रायगढ़, 7 अगस्त। रियल एस्टेट सेक्टर में खरीदार के हितों का संरक्षण करने रेरा एक्ट लागू किया गया है। इसके बावजूद कई कॉलोनाइजर निवेशकों से धोखा कर रहे हैं। छातामुड़ा के कालिंदी कुंज प्राइड में काम अधूरे छोडक़र बिल्डर गायब हो चुका है। कॉलोनी का रेरा पंजीयन भी एक्सपायर हो गया है।

कई निजी कॉलोनियों में अभी भी बिल्डर की मनमानी ही चल रही है। खरीदारों को लुभाने के लिए ब्रोशर में बड़े-बड़े वादे कर लिए जाते हैं लेकिन मौके पर निर्माण ही नहीं होता। ऐसा ही कुछ दर्द कालिंदी कुंज प्राइड के बिल्डर केएल रियल एस्टेट प्रालि संचालक राजेश बजरंगलाल जिंदल निवासी खरसिया ने किया है। छातामुड़ा में कुल 4.914 हे. में कालिंदी कुंज प्राइड नाम से कॉलोनी का पंजीयन करवाया गया था। इसे पूरा करने की अवधि 21 जुलाई 2022 थी। कॉलोनी का रेरा पंजीयन एक्सपायर हो चुका है लेकिन काम अधूरे ही हैं। अभी भी कॉलोनी में पानी सप्लाई के लिए पाइप लाइन ही नहीं बिछाई गई है।

नालियों का घटिया निर्माण किया गया था जिसके कारण यह जाम हो गई हैं। गार्डन की जगह वीरान पड़ी है। मंदिर का काम भी पूरा नहीं हो सका है। यहां 192 प्लॉट काटे गए हैं। पंजीयन एक्सपायर होने तक 89 प्लॉट बेचे जा चुके थे। रेरा पंजीयन एक्सपायर होने के बाद भी प्लॉट अवैध रूप से बेचे जा रहे हैं। कॉलोनी में जिन लोगों ने प्लॉट खरीदकर मकान बना लिए हैं, वे बिल्डर को कोस रहे हैं। काम अधूरा छोडऩे के कारण अब वहां के रहवासी ही बाकी मेंटेनेंस कर रहे हैं। नाली जाम होने के कारण पानी भर रहा है।

प्लॉटों के बिक्री की पूरी जानकारी अपलोड नहीं
कालिंदी कुंज प्राइड में रेरा के नियमों का खुलकर मजाक बनाया गया है। सीसी रोड में भी दरार आ चुकी है। डेवलपमेंट के काम अधूरे ही पड़े हैं। पंजीयन एक्सपायर होने के बाद इसे बढ़ाया ही नहीं गया क्योंकि काम पूरा करना पड़ता। बिल्डर राजेश जिंदल ने प्लॉट खरीदारों को झूठे वादे किए हैं। अब कॉलोनीवासियों ने बिल्डर के खिलाफ शिकायत करने का निर्णय लिया है। यहां शहर के कई व्यापारियों ने भी प्लॉट लिए हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: