छोड़कर सामग्री पर जाएँ

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रही है आत्मनिर्भरता का सुख

1722513824 0830d6e736c5b9e63c68
  • महिलाओं ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

रायपुर, 02 अगस्त 2024। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को 1000 रुपए की आर्थिक मदद हर महीने सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में प्राप्त होती है। पूरे राज्य में इस योजना का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। कोरबा विकासखण्ड के कोरकोमा की रहने वाली श्रीमती गीता नायक ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक सार्थक प्रयास है। योजना से मिलने वाली राशि जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बनी है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह खाते मे 1000 रुपए मिलने से महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में आसानी होती है। हितग्राही श्रीमती नायक ने कहा कि उनके पति श्री नीलांबर नायक खेती का कार्य करते हैैं।  विगत 6 माह से उन्हें योजना के तहत राशि प्राप्त हो रही है। जिसका उपयोग वे अपने एवं अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने, बच्चों के अध्यापन कार्य तथा उनके लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करने में करती हैैं। साथ ही राशनकार्ड से उन्हें निर्धारित दर पर खाद्यान्न भी प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि हर माह खाते में राशि जमा होने से महिलाओं के आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी हो रही है। साथ ही उन्हें एक प्रकार की वित्तीय सुरक्षा महसूस होती है। जिससे वे निर्भीक होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर पाती हैैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना को महिलाओं के लिए उपयोगी एवं लाभप्रद बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। लाभान्वित होने वाली हितग्राही रायपुर जिले के गांव सिलतरा निवासी 50 वर्षीय श्रीमती उषा आडिल ने बताया कि महतारी वंदन की राशि पाकर आज बहुत खुशी हो रही है। इसे शब्दों में बया नहीं कर सकती हूं।

1722513686 7470a53a3f1cced690094402830090662915954
1722513708 e459b21231bd6b4a116c2813380682656467576

राशि का उपयोग अपनी कालेज में पढ़ने वाली बेटी निम्मी के लिए कर रही है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बी. एस. सी. द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रही है। कालेज की फीस भरने के लिए राशि काम आ रही है। उसी गांव की श्रीमती प्रेमा वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने अपनी 7 वर्ष की नन्ही पोती चित्रांशी के लिए चांदी का आभूषण खरीदकर उपहार देने की बात कही। रायपुर जिले के ग्राम रैता निवासी श्रीमती संतोषी खुंटे ने बताया कि छोटी-छोटी जरूरतों को पूरी करने के लिए दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है।

1722513723 470bde80b8feadc4b6221117365218089781235
1722513746 7b6226298c4523f08bad5735846752890141999

राशि का उपयोग अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए करेगी। रायपुर निवासी श्रीमती अर्चना पद्मवार ने बताया कि पैसा का उपयोग अपनी जरूरी दवाईयां खरीदने के कर रही हैं।महासमुंद जिले के गांव जीवतरा निवासी श्रीमती पार्वती मोंगरे ने बताया कि उनका बेटा नारायण बी.एस.सी. कर रहा है। राशि का उपयोग में उसकी कापी किताब और फीस भरने के लिए राशि का उपयोग कर रही हैं। महासमुंद जिले के गांव कनेकेरा निवासी श्रीमती संतोषी ने कहा कि मोदी ने अपनी गारंटी पूरी कर दी। उन्होंने जो कहा वो किया। बालोद जिले के गांव अरमरी निवासी श्रीमती चुमेश्वरी दुबे ने बताया कि महतारी वंदन से मिली राशि का उपयोग पौष्टिक फल फूल और राशन सामग्री के लिए कर रही है ताकि बच्चों स्वास्थ्य और बेहतर बन सके।

1722513763 8339855b2f6890a8e82d4858272574246992411
1722513777 840d4c92b8f88e17c2e67010758056255310924
1722513790 e5a2b783ef864f4e7c054548529886314043174
1722513802 e130dd7566c5d4f61a911216996924808778011

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: