लोग अक्सर हर काम में पश्चिमी परिधान अपनाने लगते हैं. पर कई बार यह गलत भी नहीं होता है. जिम जाने के लिए खास तरह के परिधान डिजाइन होते हैं, जो हमारे देश के परंपरागत परिधान से मेल नहीं खाते हैं. पर क्या देसी परिधानों में हम कसरत नहीं कर सकते? यह सवाल कई लोगों को भले ही अजीब या बेतुका सा लगे, लेकिन एक महिला ने तो इस सवाल का गजब ही तरह से जवाब दिया है. उसने साड़ी में वेटलिफ्टिंग कर लोगों को हैरान कर डाला है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. यह महिला एक वेटलिफ्टर है. लेकिन उसने अपने नए वीडियो में के कैप्शन में लिखा है, “कौन कहता है कि परंपरागत परिधान कपड़े पहने वेटलिफ्टिंग नहीं कर सकते?”
वीडियो में महिला ने मेंहदीं हरे रंग की साड़ी पहनी और बेल्ट लगा कर 140 किलो का वजन घुटनों के ऊपर उठाने का कमाल कर दिया. वीडियो में बैकग्राउंड में हैपी न्यू ईयर का गाना, “कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले” बज रहा है. यह छोटा सा वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. जिसने वर्षा राणा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. कमेंट सेक्शन में लोगों ने वर्षा की 140 किलो का वजन इस तरह से उठाने की खूब तरीफ भी की है.
कमेंट सेक्शन में लोगों ने वर्षा के काम को बहुत पसंद किया है. एक यूजर ने कहा है कि 140 किलो का वजन उठाना मजाक नहीं है. वहीं कुछ लोगों ने इसे 120 किलो बताया है. इस पर विनायक अवस्थी ने साफ किया है कि वजन 120 किलो और 20 किलो की रॉड.

























