छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सपिया–खरसिया मार्ग पर प्रस्तावित शराब दुकान का ग्रामीणों ने किया विरोध, ग्राम पंचायत ने निविदा निरस्त करने की उठाई मांग

20260131 095636 0000

खरसिया। सपिया खरसिया मुख्य मार्ग पर प्रस्तावित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान के आवंटन को लेकर ग्राम पंचायत सपिया ने आपत्ति दर्ज कराई है। ग्राम पंचायत की ओर से इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खरसिया को लिखित आवेदन सौंपते हुए उक्त मार्ग पर जारी निविदा को निरस्त करने की मांग की गई है।

आवेदन में कहा गया है कि सपिया–खरसिया मार्ग ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, विद्यार्थियों तथा व्यापारियों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। इसी मार्ग से शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में इस मार्ग पर शराब दुकान खोले जाने से सड़क दुर्घटनाओं, असामाजिक गतिविधियों तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।

ग्राम पंचायत ने यह भी बताया कि यह मार्ग दो जिलों की सीमा से लगा हुआ है तथा पहले से ही यातायात के दबाव के कारण संवेदनशील बना हुआ है। जनहित एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंचायत ने प्रशासन से सपिया–खरसिया मार्ग पर प्रस्तावित देशी/विदेशी मदिरा दुकान की निविदा तत्काल निरस्त करने की मांग की है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: