छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बेहद खतरनाक वीडियो! मां का फोन छीनना पड़ा भारी, बेटे ने बल्ले से फाड़ दी सिर, हालत नाजुक.. Watch Video

IMG 20241003 WA0004

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला उसके बच्चे के बीच की एक घटना को दिखाया गया है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि महिला अपने बच्चे से फोन छीनकर उसे डांटती है, जिससे बच्चा नाराज हो जाता है इसका अंजाम बेहद चौंकाने वाला होता है. वीडियो देखने के बाद आपका भी दिल दल जाएगा. इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि बच्चा बेड पर आराम से बैठा हुआ है फोन चला रहा है. इसी दौरान उसकी मां आती है बच्चे से फोन छीन लेती है.

इसके बाद, महिला अपने बच्चे को डांटने लगती है उसे फोन से दूर रहने की सलाह देती है. मां का गुस्सा देखकर बच्चा शांत रहता है, लेकिन बाद में वह अचानक दूसरे कमरे में जाता है बैट लेकर आता है. वीडियो में दिखाया गया है कि बच्चा वापस आकर बिना कुछ कहे बैट से अपनी मां के सिर पर वार करता है. इस हमले से मां तुरंत जमीन पर गिर जाती है, यह दृश्य देखकर दर्शक बेहद चौंक जाते हैं. हालांकि, वीडियो के अंत में यह साफ किया गया है कि यह पूरी घटना स्क्रिप्टेड है इसे केवल जागरूकता के उद्देश्य से फिल्माया गया है.

यह वीडियो एक महत्वपूर्ण संदेश देने की कोशिश करता है कि बच्चों की भावनाओं उनके व्यवहार को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. अक्सर माता-पिता अपने बच्चों को डांटते वक्त उनकी भावनाओं को नहीं समझते इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. वीडियो बताता है कि किस तरह से बच्चों के गुस्से या नाराजगी को ठीक से नहीं समझने पर स्थितियां बिगड़ सकती हैं.

वीडियो को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है इसे लाखों बार देखा गया है. इस वीडियो के जरिए यह संदेश दिया जा रहा है कि बच्चों के साथ संयम से पेश आना चाहिए उनकी मानसिक स्थिति को समझना बेहद जरूरी है. यह घटना एक चेतावनी के रूप में सामने आई है कि बच्चों की मानसिकता पर ध्यान न देने से भयानक परिणाम हो सकते हैं.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: