छोड़कर सामग्री पर जाएँ

उत्तम मेमोरियल कॉलेज के 8 बास्केटबॉल खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन

20261121 174035
  • पिछले वर्ष हैंडबॉल में 7 विद्यार्थी चुने गए थे, लगातार दो वर्षों से राज्य स्तर पर चमक रही हैं कॉलेज की खेल प्रतिभाएं

रायगढ़। उत्तम मेमोरियल कॉलेज के लिए यह गर्व और हर्ष का क्षण है। इस वर्ष कॉलेज के पुरुष बास्केटबॉल वर्ग के 8 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता कॉलेज के लिए इसलिए भी खास है कि पिछले वर्ष राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भी कॉलेज के 7 विद्यार्थियों का चयन हुआ था।

लगातार दो वर्षों में बास्केटबॉल और हैंडबॉल जैसे खेलों में राज्य स्तर पर चयन होना कॉलेज की खेल प्रतिभाओं के साथ-साथ खेल गतिविधियों के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जाता है। खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी का परिणाम है कि कॉलेज के विद्यार्थी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर कॉलेज और क्षेत्र का नाम राज्य स्तर पर रोशन कर रहे हैं।

इस उपलब्धि पर कॉलेज के चेयरमैन गौतम चौधरी, डायरेक्टर संजय चौधरी और प्राचार्य डॉ. गोमती सिंह ने सभी चयनित खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और लगन की सराहना की और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रेरित किया। कॉलेज के खेल प्रभारी रजनीश सिंह ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण ने ही यह सफलता दिलाई है।

उन्हें विश्वास है कि सभी खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन करेंगे।इस अवसर पर कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी चयनित खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे उत्तम मेमोरियल कॉलेज परिवार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई और सभी खिलाड़ियों को आगे के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: