छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मंदिर में अनोखी घटना, भक्त का iPhone दानपेटी में गिरा, पुजारी ने कहा – “यह अब भगवान की संपत्ति है”

image 44 6

तमिलनाडु के तिरुप्पुरुर स्थित अरुलमिगु कंदस्वामी मंदिर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां भगवान के दर्शन करने आए एक भक्त का आईफोन दानपेटी में गिर गया और जब उसने उसे वापस मांगा, तो मंदिर के पुजारी ने इसे भगवान की संपत्ति मानते हुए उसे वापस देने से इंकार कर दिया।

घटना के अनुसार, दिनेश नामक एक भक्त अपने परिवार के साथ पूजा करने मंदिर आया था। पूजा के बाद, जब परिवार के अन्य सदस्य दानपेटी में दान डाल रहे थे, दिनेश भी अपनी शर्ट की जेब से पैसे निकालने लगा, तभी उसका iPhone जेब से गिरकर दानपेटी में जा गिरा। चूंकि दानपेटी ऊंचाई पर थी, दिनेश उसे वापस निकालने में असमर्थ रहा।

दिनेश ने तुरंत पुजारी से मदद मांगी और अपना फोन वापस करने की गुजारिश की। हालांकि, पुजारी ने कहा कि अब फोन भगवान की संपत्ति बन चुका है और उसे वापस नहीं किया जा सकता। पुजारी का कहना था कि जो भी वस्तु भगवान को अर्पित होती है, वह अब भगवान की संपत्ति बन जाती है।

इसके बाद दिनेश ने मंदिर के अधिकारियों से भी मदद की अपील की, लेकिन अधिकारियों ने भी वही कहा जो पुजारी ने कहा था। अधिकारियों का कहना था कि दानपेटी को केवल दो महीने में एक बार खोला जाता है और चूंकि फोन अब दानपेटी में गिर चुका है, वह भगवान की संपत्ति बन चुका है। हालांकि, अधिकारियों ने यह कहा कि दिनेश अपने फोन का सिम कार्ड और डेटा निकाल सकता है, लेकिन फोन वापस नहीं मिलेगा।

मंदिर के कार्यकारी अधिकारी कुमारवेल ने इस पर जानकारी दी कि इस मंदिर में एक परंपरा है, जिसके अनुसार दानपेटी में गिरने वाली कोई भी वस्तु भगवान की संपत्ति मानी जाती है। इस परंपरा के तहत, दिनेश का फोन भी भगवान की संपत्ति मान लिया गया है। यह घटना मंदिरों में मौजूद धार्मिक परंपराओं और भक्तों के विश्वासों को लेकर नई चर्चा का विषय बन गई है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: