छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में बेकाबू बाईक पेड़ से टकराई, 2 लोगों की मौत, बाईक सवार ने मारी टक्कर, एक की मौत

IMG 20250428 WA0006

रायगढ़। रायगढ़ जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकरा गई, जिसमें नाबालिग समेत 2 लोगों की सिर फटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, एक दिन पहले ही हेलमेट लगाने की समझाईश देने चौपाल लगाई थी। पहली घटना शनिवार शाम धरमजयगढ़ थाना इलाके की है। खड़गांव निवासी नवरत्ता राजिया (30 साल) परिचित बायसी गांव निवासी कमलेश गठिया (17 साल) के साथ निकला था। दोनों किली कम से धरमजयगढ़ से खरसिया रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, तेज रफ्तार बाइक बेकाबू हो गई। तपन ढाबा के आगे मोड़ पर बाईक सड़क से नीचे उतरते हुए पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवको के सिर पर गंभीर चोट लगी और कुछ ही देर में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद जन मामले की जानकारी आसपास के लोगों को लगी, तो काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवाया गया। धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम का कहना है कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। एक दिन पहले ही लोगों को चौपाल में समझाईश दी गई थी, कि वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग किया जाए। अगर दोनों युवक हेलमेट पहने होते तो बड़ी घटना टल सकती थी। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

दूसरी घटना पुसौर थाना इलाके की है। ग्राम घुरनपाली का रहने वाला कलशराम यादव (31 साल) शनिवार को बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहा था। वह सराईपाली रेंगाली (ओडिशा) जाने के लिए निकला था। कुछ देर बाद ही कलशराम के भाई को सूचना मिली कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। कलशराम का भाई कैलाश यादव बाघाडोला उद्यान के आगे मोड़ के पास पहुंचा और देखा कि कलशराम की बाइक पड़ी हुई है। साथ ही वहां एक और बाइक भी थी। इसके बाद कलशराम का भाई पुसौर अस्पताल पहुंचा। यहां उसे पता चला कि कलशराम के सिर, कमर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो चुकी है। कैलाश राम ने मामले की सूचना थाने में दी। रिपोर्ट में बताया कि सामने से आ रही बाईक चालक ने कलशराम को टक्कर मारी है। इससे उसकी मौत हुई है। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: