छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सरकारी जमीनों में गरीबों को बसाने की बजाय सेठों को 152% में बेची.. सुमीत का कांग्रेस पर प्रहार, बोले: ‘हरेराम तिवारी की चुप्पी कबूलनामा’

Sumitsharma

रायगढ़। जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत ने कांग्रेस प्रवक्ता हरेराम तिवारी पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के बयान “152% सरकारी जमीन सेठों को बेचने वाली कांग्रेस ने किसी गरीब को बसाया हो तो आम जनता को बताना चाहिए इस पर कांग्रेस की चुप्पी बहुत कुछ कहती है। सुमीत ने कहा, कांग्रेस के हरेराम तिवारी ने इस मामले का जवाब नहीं दिया. इसका साफ आशय यह है कि कांग्रेस ने मान लिया है कि उसने गरीबों को बेदखल कर सेठों को जमीन बेची है.।उन्होंने तंज कसा कि कांग्रेस प्रवक्ता मीडिया से भी जुड़े हैं. मीडिया में रहते हुए उनके पास भाजपा की सड़क की लड़ाई की तस्वीरें होंगी, वे उसका अध्ययन कर लें।

विपक्ष के दौरान सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मनोबल तोड़ने की साजिश की गई।सुमीत ने याद दिलाया विपक्ष में रहते हुए आम जनता के हक की लड़ाई के दौरान न केवल आम जनता का साथ मिला, बल्कि सत्ता के इशारे पर उमेश अग्रवाल एवं उनके परिजनों के खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज की गई, ताकि उनका मनोबल तोड़ा जा सके। सत्ता में भ्रष्टाचार, विपक्ष में आराम करने वाली कांग्रेस के आराम परस्त नेता ढाई साल में सड़क पर लड़ाई लड़ते नजर नहीं आए. सत्ता थी तब कांग्रेस भ्रष्टाचार में व्यस्त रही और विपक्ष में आए तो वातानुकूलित कमरों से अखबारी विज्ञप्ति के जरिए सक्रियता दिखाते रहे।

ईमानदार विकास की वजह से कांग्रेस के पेट में हो रहे दर्द को जनता समझती है । सुमीत शर्मा ने कहा,नगर निगम में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए हैं, बल्कि ईमानदारी से विकास कार्य हुए हैं. यही ईमानदारी से हो रहे विकास कार्य कांग्रेस के पेट दर्द की असली वजह है। कांग्रेस राज में खींचतान, भाजपा राज में ईमानदारी पर सुमीत ने कहा “कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान सभापति-महापौर के मध्य आपसी लेन-देन को लेकर सार्वजनिक रूप से खींचतान जनता ने देखी है. आज महापौर जीवर्धन चौहान की ईमानदारी रायगढ़वासी खुली आंखों से देख रहे हैं। संजय कॉम्प्लेक्स के लिए स्वीकृत 14 करोड़ राशि का कमीशन कार्य शुरू करने के पहले मांगा गया ठेकेदार द्वारा असमर्थता जताए जाने पर यह राशि लैब्स हो गई।

जानकी काटजू ने महापौर रहते प्रदेश संगठन को पत्र लिखा कि संगठन के लोग उन्हें काम नहीं करने दे रहे है। चुनाव के पहले महिलाओं के लिए पिंक टायलेट के निर्माण का वादा करने वाली कांग्रेस एक टायलेट तक नहीं बना पाई। कांग्रेस का पांच साल कमीशन खोरी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया यही वजह है कि विधान सभा में ऐतिहासिक मतों से हराने के बाद जनता ने एक साल बाद हुए निगम चुनाव में कांग्रेस को ऐतिहासिक मतों से हरा कर अपनी नाराज़गी जाहिर की। सायकल में वार्ड वार्ड घूमने वाला गरीब चाय वाला महापौर कांग्रेस की आंखों में खटक रहा है।सुमीत ने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि कौन गरीब का हितैषी है और कौन सेठों का हिमायती है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: