छोड़कर सामग्री पर जाएँ

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दो युवकों की दशा गंभीर

2022 7image 17 33 418875992current

रायगढ़। फ्लैक्स लगाने के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से दो युवक बुरी तरह से झुलस गये। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया है। उक्त मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक जूटमिल थानांतर्गत बाईपास मार्ग पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास महादेव मोटर्स के संचालक कबीर चौक निवासी हेमंत सिंह का पुत्र रोहन सिंह व उसका चचेरा भाई दीपक सिंह गुरूवार की शाम को दुकान के ऊपर फ्लैक्स लगा रहे थे।

इसी दौरान पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्टेज के हाई टेंशन तार के संपर्क में रोहन आ गया था तथा उसे बचाने के फेर में दीपक सिंह भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों नीचे गिर गये। बताया जा रहा है कि करंट की चपेट में आने से रोहन सिंह का पैर का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है तो वहीं दीपक सिंह का भी हाथ जल गया। दोनों को तत्काल पास के ही निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया जहां प्रारंभिक इलाज के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सघन उपचार के लिए चिकित्सकोंं ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया है। वहीं जूटमिल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: