छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दो लड़कों को महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, गंभीर आरोप में गए जेल

IMG 20240914 WA0053

रायगढ़,14 सिंतबर, 2024। खरसिया पुलिस ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है। इस कार्रवाई ने इलाके में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की प्रतिबद्धता को मजबूत किया है।

घटना का विवरण :-पीड़ित महिला ने कल खरसिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि दोपहर में जब वह घर पर अकेली थीं और घर का दरवाजा अंदर से बंद नहीं था, तभी विनोद राठिया और ओमकार डनसेना घर में घुस आए। दोनों ने कमरे में आकर महिला से अशोभनीय बातें की और उनकी बेइज्जती करने की नीयत से उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। महिला के जोर से चिल्लाने पर दोनों वहां से भाग गए। घटना के बाद महिला ने अपने पति को फोन करके घर बुलाया और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई:-  महिला की शिकायत के आधार पर महिला प्रधान आरक्षक सरोजनी राठौर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 551/2024 भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75(1)(ii), 76, और 331(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। टीआई कुमार गौरव साहू ने अपनी टीम के साथ तत्परता दिखाते हुए आरोपियों विनोद राठिया (27 वर्ष) और ओमकार डनसेना (20 वर्ष) के घरों पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस ने इन आरोपियों को छेड़खानी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: