रायगढ़, 22 फरवरी। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नेशनल हाईवे-49 पर ग्राम कुनकुनी स्थित वेदांता साइडिंग के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चश्मदीदों के अनुसार पल्सर और पैशन प्रो बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
Update :
इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। मृतक मौहापाली गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। हम इस घटना से जुड़ी हर ताजा अपडेट आप तक लगातार पहुंचाते रहेंगे।























