छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का अभियान जारी : ‘नो-पार्किंग’ जोन में बेतरतीब खड़ी दुपहिया वाहनों को उठवाया

रायगढ़। आज भी शहर के प्रमुख चौंक-चौराहों में ग़लत तरीके से पार्क की गई गाड़ियों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की गई। एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देश पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने ‘नो-पार्किंग’ जोन में बेतरतीब खड़ी वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।

आज भी ‘नो-पार्किंग’ जोन में खड़ी दुपहिया वाहनों को यातायात पुलिस टीम द्वारा बाइक क्रेन से उठवाकर थाना यातायात लाया तथा ‘नो-पार्किंग’ जोन में खड़े किये हुए चार पहिया वाहनों पर ट्रैफिक जवानों द्वारा लॉक लगाया गया। वाहन स्वामी द्वारा थाना यातायात में जाकर समन शुल्क दिये जाने के बाद वाहन लॉक खोला गया, वाहन स्वामी को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है। डीएसपी ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी ताकि सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

img 20240808 wa00714713783005935299241

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: