रायगढ़। कलेक्टर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से तहसीलदारों में प्रभारों का बंटवारा किया है। हाल ही में दो नए तहसीलदार रायगढ़ जिले में आए हैैं। उनको भी जिम्मेदारी दी गई है। छाल और कापू तहसीलदार की जिम्मेदारी संभाल रहे एनके सिन्हा को छाल से मुक्त करते हुए कापू तहसील का जिम्मा सौंपा गया है। इसी तरह अनुराधा पटेल को तहसीलदार छाल बनाया गया है। वे रायगढ़ में पहले भी सेवाएं दे चुकी हैं। वे तमनार में नायब तहसीलदार रही हैं। इसके अलावा हितेश साहू को रायगढ़ का अतिरिक्त तहसीलदार बनाया गया है। वे भी घरघोड़ा और खरसिया में पदस्थ रह चुके हैं।

Latest News
उपभोक्ता अधिकारों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित, जिंदल स्टील-डी में फोरम कार्यालय का उद्घाटन
12 सितम्बर 2026
भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के जामपाली गेट के पास मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस
12 सितम्बर 2026
रायगढ़ में अपराध समीक्षा बैठक: पेंडेंसी पर एसएसपी नाराज, 60-90 दिन में अपराध निकाल और गणेश उत्सव की सुरक्षा पर सख्त निर्देश
12 सितम्बर 2026


















