छोड़कर सामग्री पर जाएँ

उपभोक्ता अधिकारों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित, जिंदल स्टील-डी में फोरम कार्यालय का उद्घाटन

20260912 214317
  • विशेषज्ञों ने विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकारों, शिकायत निवारण की त्रिस्तरीय व्यवस्था, क्षतिपूर्ति प्रावधानों एवं विद्युत सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की दी जानकारी

रायगढ़। जिंदल स्टील-डी एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘विद्युत उपभोक्ता जागरूकता एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन ओपी जिंदल स्कूल परिसर स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यशाला में विद्युत उपभोक्ताओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के साथ-साथ शिकायतों के निराकरण के लिए उपलब्ध संस्थागत व्यवस्था और निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी होनी आवश्यक है।

समय पर सेवा उपलब्ध नहीं होने अथवा शिकायत का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण नहीं होने की स्थिति में उपलब्ध क्षतिपूर्ति प्रावधानों के बारे में भी उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के सदस्य (विधि) विवेक गनोदवाले ने अध्यक्षीय संबोधन दिया। उन्होंने उपभोक्ता हितों की रक्षा तथा शिकायतों के प्रभावी निराकरण के लिए उपलब्ध वैधानिक तंत्र की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, रायगढ़ के मुख्य अभियंता मनीष तनेजा ने प्रथम स्तर की शिकायत निवारण व्यवस्था एवं

इसकी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का प्राथमिक स्तर पर ही शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना विद्युत वितरण व्यवस्था का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने शिकायत दर्ज कराने तथा उसके समाधान की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, रायगढ़ के अध्यक्ष अशोक कुमार गोयल ने शिकायत एवं क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपभोक्ता अपनी शिकायतों के समाधान के लिए शिकायत निवारण फोरम का सहारा ले सकते हैं। उन्होंने समयबद्ध सेवा एवं शिकायतों के निराकरण से जुड़े क्षतिपूर्ति प्रावधानों की जानकारी भी साझा की।

जिंदल स्टील-डी के विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष संदीप नंदनवार ने विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के माध्यम से विवादों के समाधान एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं से जुड़े विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फोरम का उद्देश्य उपभोक्ताओं की शिकायतों एवं विवादों का निष्पक्ष, प्रभावी एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप निराकरण सुनिश्चित करना है। औद्योगिक उपभोक्ताओं के संदर्भ में विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। विद्युत लोकपाल एस.के. सोनी ने उपभोक्ताओं के अधिकारों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय विद्युत

img 20260912 wa00545344904462409829240

सेवा, सही बिलिंग, मीटर संबंधी सेवाओं तथा शिकायतों के समयबद्ध समाधान जैसे अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने शिकायत निवारण की आगे की प्रक्रिया एवं विद्युत लोकपाल की भूमिका को भी समझाया। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के निदेशक (टैरिफ) सुरेंद्र सिंह ने खुदरा विद्युत दर निर्धारण एवं सौर ऊर्जा से संबंधित विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने विद्युत दरों के निर्धारण की प्रक्रिया, उपभोक्ताओं पर इसके प्रभाव तथा सौर ऊर्जा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सरल तरीके से समझाया। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के सदस्य (तकनीकी) अजय कुमार सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आयोग विद्युत क्षेत्र के नियमन, उपभोक्ता हितों की

img 20260912 wa00515457143997780349715

सुरक्षा तथा विद्युत क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने उपभोक्ताओं को उपलब्ध वैधानिक एवं नियामकीय व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी। कार्यशाला के प्रारंभ में जिंदल स्टील के उपाध्यक्ष पिनाकी भट्टाचार्य ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने उपभोक्ता जागरूकता एवं प्रभावी शिकायत निवारण को बेहतर विद्युत सेवा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कार्यशाला के आयोजन की सराहना की। कार्यशाला के दौरान विभिन्न विषयों पर प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किए गए, जिसमें उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति, बिलिंग, शिकायत निवारण, फोरम की कार्यप्रणाली तथा अन्य संबंधित विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं रखीं। विशेषज्ञों ने उनके प्रश्नों का समाधान किया।

img 20260912 wa00528275478062226460597

जिंदल स्टील-डी में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम कार्यालय का उद्घाटन

शनिवार को जिंदल स्टील-डी के विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। यह पहल जिंदल स्टील-डी के विद्युत उपभोक्ताओं को शिकायतों के निराकरण के लिए सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नवस्थापित कार्यालय के माध्यम से विद्युत उपभोक्ताओं को अपनी शिकायतों एवं विद्युत संबंधी विवादों के निराकरण के लिए निर्धारित संस्थागत व्यवस्था का लाभ मिल सकेगा। प्राथमिक स्तर पर संबंधित विद्युत कार्यालय में शिकायत के निराकरण के बाद, निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपभोक्ता विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के समक्ष अपना मामला प्रस्तुत कर सकते हैं।

img 20260912 wa0055308941807974515780

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम तथा जिंदल स्टील-डी के वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ एवं बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता उपस्थित रहे।

img 20260912 wa00541683216199554433532
img 20260912 wa00564073554840246002538
img 20260912 wa00533359892150986974731

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: