रायगढ़। नगर की प्रतिष्ठित फर्म गुलाब चंद नितेश कुमार (नरसिंगदास पूनमचंद) के संचालक गुलाब चंद अग्रवाल का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह दुखद निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे। वे नरसिंगदास और पूनमचंद के छोटे भाई थे। वे अपने पीछे एक पुत्र नितेश अग्रवाल एवं चार पुत्रियां सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 3:00 बजे ढिमरापुर चौक रोड रॉयल रेजिडेंसी कॉलोनी स्थित उनके निवास से निकाली जाएगी। कयाघाट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा।























You must be logged in to post a comment.