छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दीपक बैज को मिर्ची क्यों लगी? बिरसा मुंडा के नाम पर हो रहे गौरव दिवस से कांग्रेस के पेट में दर्द होना स्वाभाविक है – गोमती साय

image editor output image 733861263 1794753066877

रायगढ़ :- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बयान सुनकर साफ हो गया कि कांग्रेस को जनजातीय गौरव से नहीं, आदिवासियों के मध्य भाजपा के बढ़ते जनाधार से तकलीफ है। पूर्व सांसद पत्थलगांव विधायक गोमती साय  ने दीपक बैज के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा भगवान बिरसा मुंडा को राष्ट्रीय गौरव बना रही है, दूसरी तरफ कांग्रेस उसी आयोजन पर सवाल उठाकर आदिवासी समाज का अपमान कर रही है। गोमती साय ने प्रदेश अध्यक्ष बैज से पूछा ने 5 दशक तक कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए क्या किया ? आदिवासियों को उनके हक से वंचित रखने वाली कांग्रेस ने पांच दशक तक आदिवासियों-वनवासियों को उनके हक और सम्मान से वंचित रखा। उन्हें नेतृत्व नहीं दिया, राजनीति की मुख्यधारा से नहीं जोड़ा।

कांग्रेस ने आदिवासीयों को सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया ओर वो  सम्मान नहीं दिया जिसके वो हकदार थे। आदिवासी महिला नेत्री गोमती के कहा जो काम कांग्रेस 50 साल में नहीं कर पाई, वो काम मोदी सरकार ने किया। धरती आबा बिरसा मुंडा के नाम पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन पूरी शान से हो रहा है, इसलिए दीपक बैज के पेट में दर्द हो रहा है। गोमती साय ने कहा भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर हो रहे इस आयोजन से किसी सच्चे आदिवासी के पेट में दर्द कभी नहीं हो सकता। हां, कांग्रेस के पेट में दर्द होना स्वाभाविक है, क्योंकि इन्हीं आदिवासी भाइयों ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर सड़क पर ला दिया और भाजपा को सत्ता सौंपी है। आदिवासी नेतृत्व ही कांग्रेस के दर्द की वजह है। राष्ट्रपति पद पर एक आदिवासी महिला को बैठाना, छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय  सहित पड़ोसी राज्य ओडिशा की कमान आदिवासी मांझी  के हाथों में सौंपना, यही कांग्रेस का असली दर्द है।

कांग्रेस को यह हजम नहीं हो रहा कि मोदी सरकार भोले-भाले आदिवासियों को राजनीति की मुख्यधारा में क्यों ला रही है। खनन और जल-जंगल-जमीन के मसले पर पटलवार करते हुए गोमती ने कहा  कांग्रेस झूठ फैला रही है। भाजपा सरकार जल, जंगल, जमीन की लूट नहीं, बल्कि उसकी रक्षा कर रही है। कांग्रेस के समय में ही बिना ग्राम सभा की सहमति के जमीनें छीनी जाती थीं। आज भाजपा सरकार में पेसा कानून लागू है, ग्राम सभा की ताकत बढ़ी है, आदिवासी भाइयों को वन अधिकार पट्टे मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, दीपक बैज जी, आप धर्मजयगढ़ आकर देखिए। वहां हजारों आदिवासी भाई-बहन अपने गौरव दिवस पर खुश हैं। आदिवासियों का गौरव मंचों से नहीं बल्कि  अधिकारों देकर बढ़ाया सकता है यह अधिकार देने का काम  भाजपा दे रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: