छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दर्द से तड़प-तड़प कर रोता रहा रहा मासूम, मारते रहे दरिंदे! चोरी के शक में बच्चे को खंभे से बांधकर बर्बरता से पीटा.. Watch Viral Video

IMG 20241013 WA0035

सोशल मीडिया पर इंसानियत और दया को शर्मसार करता हुआ एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग चोरी के शक में एक मासूम को बुरी तरह से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. पीटाई इतनी ज्यादा खूंखार है कि किसी को भी देखकर गुस्सा आ जाएगा. मासूम दर्द से तड़प रहा है लेकिन किसी के सिर पर जूं तक नहीं रेंग रही है. कभी लातों से तो कभी डंडो से 11 साल के मासूम की बुरी तरह से हो रही पिटाई देख यकीनन आपका भी खून खौल उठेगा. मामला कथित तौर पर प्रतापगढ़ के चिलबिला का है, जहां एक नाबालिग बच्चे को कुछ लोगों ने 10 रुपये की चोरी के शक में इतना मारा कि वो अधमरा हो गया. इन लोगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बच्चे को मारते हुए इन्होंने वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड तक कर दिया.

बताया जा रहा है कि नाबालिक बच्चे का नाम नंदू है जिसे कथित तौर पर कुछ लड़को ने 10 रुपये की चोरी के शक में बुरी तरह से पीटा. नंदू को इन लोगों ने पहले गणेश पांडाल पर बुरी तरह से मारा इसके बाद अपने मैरिज हॉल श्री पैलेस में उसकी खंभे से बांधकर बुरी तरह से पिटाई की. पीटाई इतनी ज्यादा खूंखार है कि किसी को भी देखकर गुस्सा आ जाएगा. मासूम दर्द से तड़प रहा है लेकिन किसी के सिर पर जूं तक नहीं रेंग रही है. कभी लातों से तो कभी डंडो से 11 साल के मासूम की बुरी तरह से हो रही पिटाई देख यकीनन आपका भी खून खौल उठेगा.

चोरी के शक में नाबालिग की पिटाई

मामला कथित तौर पर प्रतापगढ़ के चिलबिला का है, जहां एक नाबालिग बच्चे को कुछ लोगों ने 10 रुपये की चोरी के शक में इतना मारा कि वो अधमरा हो गया. इन लोगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बच्चे को मारते हुए इन्होंने वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड तक कर दिया. बताया जा रहा है कि नाबालिक बच्चे का नाम नंदू है जिसे कथित तौर पर कुछ लड़को ने 10 रुपये की चोरी के शक में बुरी तरह से पीटा. नंदू को इन लोगों ने पहले गणेश पांडाल पर बुरी तरह से मारा इसके बाद अपने मैरिज हॉल श्री पैलेस में उसकी खंभे से बांधकर बुरी तरह से पिटाई की.

इतना मारा कि डंडा टूट गया

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बच्चे की बेरहमी से पिटाई की जा रही है. पिटाई के दौरान दो लोगों ने बच्चे के हाथ और पैर पकड़े हुए हैं और तीसरा शख्स उसे बुरी तरह से लातों से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है. इस दौरान बच्चा दर्द से बुरी तरह से तड़पते हुए चीख रहा है, लेकिन पिटाई कर रहे शख्स को जरा दया नहीं आ रही है. इसके बाद शख्स के मोटे डंडे से बच्चे को इतना मारता है कि डंडा ही टूट जाता है. घटना की पुष्टि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से की जा रही है.

पुलिस ने दी प्रतिक्रिया

वीडियो को @GulzarSiddiqui_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बच्चे को इस तरह से मारने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो. वहीं पुलिस ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वीडियो पुराना है जिस पर कार्यवाही चल रही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आदमी नहीं ये लोग जानवर हैं.

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: