छोड़कर सामग्री पर जाएँ

श्रीमती मरवण देवी कन्या महाविद्यालय खरसिया में मनाया गया दीक्षारंभ उत्सव

  • मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक उमेश पटेल

खरसिया- विश्वविद्यालय और कॉलेज में शिक्षा सत्र 2024-25 की शुरुआत दीक्षारंभ उत्सव यानी प्रवेशोत्सव से किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि खरसिया विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल, कार्यक्रम का अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राधा सुनील शर्मा, विशिष्ट अतिथि गिरधर गुप्ता रहे। महाविद्यालय के ट्रस्टीगढ़, अतिथियो एवं छात्राओं की उपस्थिति में कार्यक्रम सरस्वती माता के प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में नए प्रवेश के लिए उपस्थित छात्राओं का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कराया गया।

उद्बोधन में बताया गया कि यह महाविद्यालय 28 वर्ष पूर्व जब खरसिया क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज ठाकुरदिया में स्थानांतरित किया गया। उस समय कन्या छात्रों को पढ़ाई के लिए कॉलेज दूर होने के कारण आने-जाने में परेशानी हो रहा था। जिसे देखते हुए स्व. लखीराम अग्रवाल द्वारा शारदा शिक्षा जनकल्याण ट्रस्ट गठन कर श्रीमती मरवण देवी महाविद्यालय का स्थापना किया गया। इस महाविद्यालय में छात्रावास की भी सुविधा भी उपलब्ध कराया गया है।

मुख्य अतिथि उमेश पटेल उद्बोधन में कहा कि आज के छात्राओं को परंपरागत कोर्स के साथ-साथ प्रोफेशनल कोर्स की भी आवश्यकता है। इस महाविद्यालय से पढ़कर निकले छात्र आज चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं डिप्टी कलेक्टर जैसे पदों पर कार्यरत हैं। उपस्थित अतिथियों एवं छात्राओ को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के फायदे के बारे में जानकारी देते हुए पहले क्रेडिट कोर्स जेनेरिक इलेक्टिव समूह के बारे में बताया गया। छात्रों को विषय चयन करने में आसानी होगा। इसके अलावा छात्रों को आंतरिक और सेमेस्टर परीक्षा की पद्धति के बारे में बताते हुए कोर्स समूह के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया गया।

img 20240805 wa009468544868485405661
img 20240805 wa00326372167793442220652

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: