छोड़कर सामग्री पर जाएँ

33 करोड़ का इनबैलेंस केवल खरसिया की दस समितियों में

IMG 20261117 WA0111 1
  • रायगढ़ जिले की 47 समितियों में 68 करोड़ का गड़बड़झाला, ब्याज पर ब्याज दे रही समितियां

रायगढ़, (केलो प्रवाह)। सरकार ने सहकारी समितियों में हुई मनमानी पर आंखें बंद कर ली हैं। केवल धान खरीदी और खाद वितरण ही एकमात्र काम रह गया है। केसीसी लोन में जो गड़बड़ी की गई है, वह कोई देख ही नहीं रहा है। लोन इनबैलेंस की एक वजह गबन भी है। केवल खरसिया की दस समितियों में 33 करोड़ का असंतुलन है। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को दिए जाने वाला लोन तीन स्तरों में बंटा हुआ है। पहले अपेक्स बैंक या को -ऑपरेटिव बैंक की शाखा को लोन राशि मिलती है। फिर ब्रांच से समिति कसे लोन दिया जाता है। इसके बाद समिति किसानों को ऋण उपलब्ध कराती है। लोन वसूली की व्यवस्था भी इससे रिवर्स चलती है।

किसान समिति को देते है, समिति बैंक ब्रांच को और फिर शासन को लोन वापस मिलता है, लेकिन समितियों के पदाधिकारी किसानों से लोन की वसूली कर लेते हैं लेकिन इसे बैंक को नहीं लौटाते। यही वजह है कि किसान से लोन की रिकवरी तो जीरो होती है लेकिन समिति पर ऋण बकाया होता है। रायगढ़ जिले में 79 समितियों में से 47 में ऋण असंतुलन है। दोनों स्तरों पार 68.32 करोड़ का लोन इनबैलेंस दर्ज है। बकाया ऋण पर ब्याज लग रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस 68 करोड़ में अकेले अपेक्स बैंक ब्रांच खरसिया के अंतर्गत 10 समितियों में 33.61 करोड़ का ऋण असंतुलन है। जितना जिले के बाकी समितियों है, उतना ही खरसिया तहसील की दस समितियों में।

साख सीमा बढ़ाने में फर्जीवाड़ा

खरसिया तहसील की दस समितियों में लोन इनबैलेंस ज्यादा होने की वजह भ्रष्टाचार है। वर्ष 2018-19 और 2023 में आश्चर्यजनक ढंग से ब्रांच मैनेजर ने समितियों की साख सीमा में बदलाव किया। लोन रिकवरी नहीं होने के बावजूद ज्यादा ऋण देने के लिए लिमिट बढ़ाई। 2023 में पुन: कर्जमाफी की आस में किसानों के नाम से लोन लेकर गबन किया गया। खरसिया ब्रांच में सबसे ज्यादा गड़बड़ी की गई है। जिले में सबसे ज्यादा ऋण असंतुलन तुरेकेला में 6.71 करोड़ और हालाहुली में 6.59 करोड़ है। ब्रांच समितियां लोन इन बैलेंस रायगढ़ 13 10.31 करोड़ तमनार 04 1.70 करोड़ पुसौर 09 13.74 करोड़ खरसिया 10 33.61 करोड़ धरमजयगढ़ 05 4.51 करोड़ लैलूंगा 06 4.43 करोड़

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: