Skip to content

चारधाम यात्रा में बढ़ा मौतों का आंकड़ा : 12 दिनों में 14 श्रद्धालुओं की मौत, केदारनाथ सबसे ज्यादा प्रभावित

केदारनाथ मोदी

देहरादून। उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है. उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल से 30 अप्रैल की शाम 5 बजे तक 14 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे. ऐसे में 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक यानी इन 9 दिनों के भीतर केदारनाथ में 8 श्रद्धालुओं की मौत स्वास्थ्य खराब होने की वजह से हो चुकी है.

केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे. जिसमें 19 अप्रैल से 30 अप्रैल तक यानी 12 दिनों के भीतर यमुनोत्री धाम में 3 श्रद्धालुओं और गंगोत्री धाम में 1 श्रद्धालु की मौत हुई है. इसी तरह बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे. ऐसे में 23 अप्रैल से 30 अप्रैल तक यानी इन 8 दिनों के भीतर बदरीनाथ धाम में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है.

इसके अलावा 30 अप्रैल को 6 श्रद्धालुओं की मौत स्वास्थ्य खराब होने की वजह से हुई है. आंकड़ों पर गौर करें तो केदारनाथ धाम में अकेले कई श्रद्धालुओं की मौत हुई है. जबकि, बद्रीनाथ धाम और यमुनोत्री धाम में एक-एक श्रद्धालुओं की मौत हुई है. उधर, चारधाम यात्रियों की संख्या की बात करें तो 4 लाख 54 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य के भागीदार बन चुके हैं.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: