छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दनदनाकर दौड़ रही थी बस तभी ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, देखें मौत का रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

989fd45df60d63dd8bb039e8c6e88d24717bd0649e47da478b68e75180f00a8c

डेस्क। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जब एक BMTC (बेंगलुरु मेट्रो ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) बस के चालक किरण कुमार को अचानक दिल का दौरा पड़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन इस दौरान कंडक्टर की सूझबूझ ने कई यात्रियों की जान बचाई. घटना बुधवार सुबह 11 बजे की है, जब किरण कुमार (40) अपनी ड्यूटी पर थे. वह बस रूट 256 एम/1 पर नेलमंगला से दासनपुरा के बीच बस चला रहे थे, और वाहन संख्या केए 57 एफ-4007 की सवारी कर रहे थे. इस दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह गाड़ी चलाते हुए गिर पड़े.

हालांकि, इस आपात स्थिति में बस के कंडक्टर ओबलेश ने तत्काल और प्रभावी तरीके से कार्रवाई की, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. कंडक्टर ओबलेश ने देखा कि ड्राइवर गाड़ी चलाते हुए अचानक गिर पड़े हैं. उन्होंने बिना समय गंवाए, बस को सुरक्षित तरीके से रोकने का प्रयास किया. ओबलेश ने तुरंत बस का नियंत्रण संभाला और इसे रोड के किनारे पार्क किया. इस कदम ने बस में सवार सभी 10 यात्रियों की जान बचाई, और किसी भी प्रकार का बड़ा हादसा होने से बच गया.

इसके बाद, कंडक्टर ने ड्राइवर किरण कुमार को नजदीकी अस्पताल, वी.पी. मैग्नस अस्पताल, पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद ओबलेश ने वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी और साथ ही मृतक के परिजनों को भी इस बारे में बताया.

बस के सीसीटीवी में कैद हुई घटना
बस के सीसीटीवी फुटेज में ड्राइवर को अचानक गिरते हुए देखा जा सकता है. फुटेज में यह भी दिखता है कि कंडक्टर ओबलेश ने ड्राइवर के गिरने के बाद तुरंत स्टेयरिंग संभाला और बस को साइड में मोड़ दिया. इसी दौरान बस दूसरी BMTC बस से टकराई, लेकिन ओबलेश की सूझबूझ के कारण बड़ी दुर्घटना टल गई. बीएमटीसी अधिकारियों के अनुसार, बस में कुल 10 यात्री सवार थे और किसी को भी कोई चोट नहीं आई. अधिकारियों ने यह भी बताया कि किरण कुमार पूरी तरह स्वस्थ थे और उन्हें कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं थी. दिनभर के कार्य के दौरान उनके सहकर्मी उन्हें सामान्य और फिट पाए थे. किरण कुमार हसन के मूल निवासी थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक 5 साल की बेटी शामिल हैं. इस दुखद घटना के बाद उनके परिवार में शोक का माहौल है.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: