छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा रेलवे अनाउंसर की आवाज निकालने वाला लड़का, लोग बोले- ‘रेल मंत्री दें नौकरी.. Watch Video

IMG 20250224 WA0003

वायरल न्यूज: देश में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है, और सोशल मीडिया ने इस टैलेंट को एक नया मंच दे दिया है। पहले जिन प्रतिभाओं को पहचान मिलने में वर्षों लग जाते थे, अब वे कुछ ही पलों में वायरल होकर लाखों लोगों तक पहुँच रही हैं। इस कड़ी में इन दिनों एक लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हूबहू रेलवे स्टेशन पर होने वाली अनाउंसमेंट की तरह आवाज निकाल रहा है।

हुबहू रेलवे स्टेशन की अनाउंसमेंट की नकल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यह लड़का संभवतः किसी रेलवे स्टेशन पर खड़ा होकर उसी अंदाज में घोषणाएँ कर रहा है, जैसी यात्रियों को ट्रेन की जानकारी देने के लिए की जाती हैं। खास बात यह है कि वह न केवल पुरुष बल्कि महिला की आवाज में भी अनाउंसमेंट कर रहा है। वीडियो को देखकर कोई भी कह सकता है कि यह किसी पेशेवर अनाउंसर की आवाज है।

लोगों की प्रतिक्रियाएँ और रेल मंत्री से अपील

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया गया है और अब तक इसे लगभग तीन लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “इसे मजाक में नहीं लेना चाहिए, यह इस शख्स की एक अनोखी कला है।”
वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “AI आते ही यह सोचने लगा होगा कि अब भारत से बोरा-बिस्तर उठाने का समय आ गया है!” सबसे खास प्रतिक्रिया वह थी जिसमें एक यूजर ने लिखा, “रेल मंत्री जी, इस शख्स को पहचानो और इसे इसकी सही जगह पर लगाओ।”

क्या मिलेगा इस टैलेंट को मंच?

इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या रेलवे मंत्रालय इस टैलेंटेड युवक को कोई मौका देगा? अक्सर सोशल मीडिया से उभरने वाली ऐसी प्रतिभाओं को बड़ी कंपनियाँ और सरकारी संस्थान अपनाने लगती हैं। अब देखना यह होगा कि क्या यह युवक अपनी इस खास प्रतिभा की बदौलत रेलवे में जगह बना पाता है या नहीं।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: