छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जुगाड़: लगाम की तरह रस्सी खींची और दौड़ने लगी बाइक, न पेट्रोल का खर्चा और ना इंजन की चिंता, Video में देखिए गजब का तांगा Bike

IMG 20240926 WA0002

भारत में जुगाड़ करके कुछ नया और इनोवेटिव करने वालों की कोई कमी नहीं है. कभी कोई अपनी बाइक को ऑटो में तब्दील कर चलाता नजर आता है. तो, कोई जुगाड़ से अपनी कार या बाइक को कुछ और ही काम के लिए तब्दील कर लेता है. ये सारे उपयोग टेंप्रेरी हो सकते हैं लेकिन बहुत काम भी आते हैं. इसके साथ ही दिलचस्प भी. ऐसा ही एक वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देखकर पहले तो आप दिमाग लगाएंगे कि आखिर बाइक चल कैसे रही है और जैसे ही आप ये राज जान जाएंगे. तो शायद यही बात आपके ज़ेहन में भी आएगी कि ये है बाइक धन्नो.

इंस्टाग्राम पर विलेज वाथी नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल ने ये वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो की शुरुआत में सिर्फ बाइक का हैंडल नजर आता है. जिस पर एक शख्स मोटी रस्सी बांध रहा होता है. इसे देखकर ताज्जुब हो सकता है कि बाइक के हैंडल पर इतनी मोटी रस्सी बांधने की जरूरत क्या है. लेकिन पूरा वीडियो देखने के बाद यूजर्स हैरान रह जाते हैं. क्योंकि बाइक पर सिर्फ रस्सी ही नहीं बंधी उसे पूरी तरह से मॉडिफाई कर दिया गया है. बाइक और सीट के बीच में एक लंबा सा पैनल लगा है. उसके बाद सीट लगी है.

इस सीट पर बाइक चलाने वाला शख्स बैठा है. अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि वो बाइक कैसे चलाएगा. तो उसकी रस्सी पर गौर करिए. जिसे खींचते ही बाइक चल पड़ती है. बाइक को बीच बीच में वो शख्स लगाम की तरह खींचता भी जाता है.

इस कमाल के जुगाड़ को देखकर एक यूजर ने कहा कि ये जुगाड़ बहुत जबरदस्त है. कुछ यूजर्स को शोले मूवी की घोड़ी धन्नो की भी याद आ गई. उन्होंने लिखा कि ये बाइक धन्नो है. जुगाड़ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर इतना पसंद किया जा रहा है कि इसे अब तक 22 लाख 42 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. और यूजर्स सुपर और तारीफ वाला इमोजी बनाकर कमेंट कर रहे हैं.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: