छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तमनार में मोबाइल टावर से बैटरी चोरी का मामला 24 घंटे में सुलझा, एक आरोपी गिरफ्तार

IMG 20261002 WA0023 1

रायगढ़। तमनार पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 6 नग एक्साइड कंपनी की बैटरियां भी बरामद कर ली हैं। पकड़ा गया आरोपी बासनपाली निवासी रजनीकांत सिदार (31) है, जिसे अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है। इस वारदात में शामिल एक अन्य सह-आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान टूटा मिला था सेल्टर का ताला

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी चन्द्रसेन कुर्रे ने 30 सितंबर को थाना तमनार में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि इंदिरानगर पेट्रोल पंप के सामने स्थित थर्मल पावर प्लांट तमनार के मोबाइल टावर का 30 सितंबर की सुबह जब निरीक्षण किया गया, तो सेल्टर का ताला टूटा हुआ था। अंदर रखी करीब 30 हजार रुपये मूल्य की 6 नग एक्साइड बैटरियां गायब थीं।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 250/2026, धारा 331(4), 305 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पूछताछ में कुबूला जुर्म, झाड़ियों से बरामद हुई बैटरियां

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने संदेही रजनीकांत सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथी हेमंत राठिया के साथ मिलकर मोबाइल टावर के कमरे का ताला लोहे की रॉड से तोड़ने और बैटरियां चोरी करने की बात स्वीकार की।

आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने इंदिरानगर भट्ठी के सामने अमरैया के झुरमुट में छिपाकर रखी गईं 6 नग एक्साइड बैटरियां जब्त कर लीं। पुलिस के अनुसार, बरामद बैटरियों की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये है। मामले में फरार आरोपी हेमंत राठिया की पतासाजी के प्रयास जारी हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: