छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशामुक्त भारत का संदेश

IMG 20261003 WA0013
  • विद्यार्थियों ने नाट्य मंचन से बताए नशे के दुष्प्रभाव, 200 से अधिक लोगों ने निभाई सहभागिता

रायगढ़, 3 अक्टूबर 2026/ नशामुक्त भारत अभियान के तहत आज सिंदूर पार्क परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। यह आयोजन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।

शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय तथा चक्रधर बालिका गृह, रायगढ़ के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे की लत से व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को जीवंत प्रस्तुति के जरिए सामने रखा। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

प्रस्तुति के दौरान विद्यार्थियों ने संवाद एवं अभिनय के माध्यम से नशे के कारण होने वाली सामाजिक और पारिवारिक परेशानियों को रेखांकित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रस्तुति को ध्यानपूर्वक देखा और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित हुए। कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों ने सहभागिता निभाई।

उपस्थित नागरिकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: