छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जिले में शुरू हुआ रिफॉर्म उत्सव, ग्राम सभाओं में डिजिटल भू-अभिलेखों की दी जा रही जानकारी

IMG 20261003 WA0016
  • राजस्व विभाग की सहभागिता से ग्रामीणों को ऑनलाइन सेवाओं और राजस्व अभिलेखों की सुविधाओं से कराया जा रहा अवगत

रायगढ़, 3 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में ‘रिफॉर्म उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने तथा सार्वजनिक सेवाओं तक उनकी पहुंच सरल करने के उद्देश्य से किए जा रहे डिजिटल भू-अभिलेख संबंधी सुधारों को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इसे 2 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ पीपल्स प्लान कैंपेन ‘सबकी योजना, सबका विकास’ के अंतर्गत आयोजित ग्राम सभाओं के साथ एकीकृत किया गया है।

अभियान के तहत ग्राम सभाओं में राजस्व विभाग की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को डिजिटल भू-अभिलेखों की उपलब्धता, ऑनलाइन राजस्व सेवाओं, अभिलेखों में पारदर्शिता तथा इनके माध्यम से नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी सरल भाषा में दी जा रही है। डिजिटल भू-अभिलेख सुधारों पर आधारित लघु फिल्म एवं वीडियो क्लिप का प्रदर्शन भी ग्राम सभाओं में किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

ग्राम टारपाली में ग्रामीणों को दी गई ऑनलाइन राजस्व सेवाओं की जानकारी
इसी क्रम में तहसील रायगढ़ अंतर्गत ग्राम टारपाली में आयोजित ग्राम सभा में रिफॉर्म उत्सव के तहत राजस्व विभाग की सहभागिता रही। यहां उपस्थित ग्रामीणों को डिजिटल भू-अभिलेख संबंधी सुधारों और ऑनलाइन राजस्व सेवाओं की जानकारी वीडियो क्लिप के माध्यम से दी गई।

अधिकारियों-कर्मचारियों ने राजस्व संबंधी विभिन्न अभिलेखों के ऑनलाइन उपलब्ध होने तथा इनके माध्यम से नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। ग्राम सभा में उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणों को निःशुल्क बी-1 एवं खसरा की प्रिंट प्रतियां वितरित की गईं। ग्रामीणों को बताया गया कि ऑनलाइन राजस्व अभिलेखों की सुविधा से आवश्यक दस्तावेजों को प्राप्त करना अधिक सरल और सुविधाजनक हुआ है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: