छोड़कर सामग्री पर जाएँ

JSW प्लांट के गर्ल हॉस्टल में असिस्टेंट मैनेजर ने लगाई फांसी,

17489588012

रायगढ़। जेएसडब्ल्यू कंपनी की असिस्टेंट मैनेजर की कंपनी के हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लाश लटकी मिलने से कंपनी में हडक़म्प मच गया। युवती ने किस परिस्थितिवश यह कदम उठाया है फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उक्त मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर निवासी खुशबू चौबे वर्तमान में नहरपाली स्थित जेएसडब्ल्यू कंपनी के एसएमएस विभाग में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ थी। खुशबू कंपनी परिसर में ही बने हॉस्टल में रहती थी।

गुरूवार की शाम को हॉस्टल में अपने कक्ष में खुशबु की फांसी पर लटकी लाश हॉस्टल के अन्य लोगों ने देखी तो इसकी सूचना कपंनी प्रबंधन सहित भूपदेवपुर थाने को दी। वहीं, कंपनी के असिस्टेंट मैनजर की फांसी लटकी लाश मिलने की सूचना मिलते ही भूपदेवपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा शुक्रवार को परिजनों की उपस्थिति में पीएम करवाया जाएगा।

वहीं, पुलिस हॉस्टल में रहने वाले अन्य अधिकारियों से पूछताछ कर रही है। खुशबू चौबे ने किन कारणों से खुदकुशी की है, इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। 

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: