छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल की याद में धन्वाडेरा में हुआ सुंदरकांड का पाठ

E0A4B8E0A58DE0A4B5E0A4B0E0A58DE0A497E0A580E0A4AFE0A4B0E0A58BE0A4B6E0A4A8E0A4B2E0A4BEE0A4B2E0A485E0A497E0A58DE0A4B0E0A4B5E0A4BEE0A4B2
  • पिता स्व. रोशनलाल अग्रवाल की स्मृति में सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए पुत्र गौतम अग्रवाल

पुसौर। हनुमान भक्त व आम जनता के लिए सदैव उपलब्ध रहने वाले, न्यायप्रिय जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल की स्मृति में ग्राम पंचायत एकताल के आश्रित ग्राम धन्वाडेरा स्थित महाप्रभु श्री जगन्नाथ मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन रविवार, 28 जून 2026 को किया गया।
उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल के सुपुत्र गौतम अग्रवाल, समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की गौरवपूर्ण उपस्थिति में हुआ। रेंगालपाली के पुरोहित पंडित चकाडोला पंडा के श्रीमुखारविंद से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सुंदरकांड पाठ संपन्न हुआ। साथ ही, स्व. रोशनलाल अग्रवाल के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
युवा भाजपा नेता व स्व. रोशनलाल अग्रवाल के सुपुत्र गौतम अग्रवाल, पूर्व भाजपा कोड़ातराई मंडल अध्यक्ष रोहित साव, पूर्व भाजपा पुसौर मंडल अध्यक्ष ईश्वर गुप्ता, किसान मोर्चा प्रदेश प्रकल्प प्रमुख गौरंग साव, पूर्व जनपद सदस्य आकाश गुप्ता, पुसौर सरपंच संघ अध्यक्ष हिमांशु चौहान, पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री ललित गुप्ता, जनपद सदस्य कृष्णा प्रधान, भाजपा के पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ प्रधान, कोड़ातराई मंडल अध्यक्ष संदीप पंडा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा घनश्याम पटेल,

पूर्व जनपद सदस्य गुणनिधि यादव, शरद गुप्ता, दुखनाशन गुप्ता, पिंटू साहू, विजय पंडा, प्रताप साव, हेमंत चौधरी, श्रीमती इंद्रा गुप्ता, श्रीमती भगवती साव, श्रीमती गौरी साहू, गिरधारी गुप्ता, माधु माझी, हरिबंधु गुप्ता, प्रेम शंकर पंडा, सानू ठाकुर, मनोज साव, लक्ष्मीचंद साव, दिनेश गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, गयातीर्थ मिर्धा, संतोष पाढ़ी, विनोद महंत, गोपाल साव, रेशम साव, महेश गुप्ता, बालकृष्ण चौहान, अनिल गुप्ता, चतुर्भुज गुप्ता, नीतू कुमार पंडा, दया सिदार, सुधीर साहू, पिंटू साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: