छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Sorry Papa… मैं जा रही हूं, टीचर का फंदे से लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप

n698504291176950521860457226d457b69469c04cd7a5217eec3ad2574b05b970f397ea203af8aec10e4b9

बीपीएससी शिक्षिका का अपने किराए के घर में फंदे से लटका मिला। कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया। पति की कलह से तंग आकर आत्महत्या की बात बताई जा रही है। मृतका प्रिया भारती वैशाली के खाजेचांद छपरा मध्य विद्यालय में शिक्षिका थी। पूरा मामला बिहार के वैशाली का है। पुलिस ने शव और नोट को जब्त कर लिया है। उसकी एक तीन माह की बेटी भी है। पुलिस पति से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक प्रिया भारती सेहान गांव में डेरा लेकर रहती थी और वहीं से ऑटो से स्कूल आना जाना करती थी। रोज की तरह सोमवार की सुबह स्कूल पहुंचाने टेम्पू ड्राइवर पहुंचा। कई बार आवाज देने पर भी जब शिक्षिका बाहर नहीं निकली तो उसने शोर मचाया।

लोगों ने झांक कर देखा तो प्रिया को फंदे से लटका हुआ पाया। हल्ला करते ही ग्रामीण जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और शव को इन्क्वेस्ट रिपोर्ट बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की एक दुधमुंही बच्ची है। बताया गया है कि प्रिया भारती की शादी दो साल पहले जनदाहा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी दीपक राज से हुई थी। उनकी 3 महीने की एक बेटी है। पति पत्नी के बीच आपसी विवाद की जानकारी मिल रही है। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें यह लिखा हुआ है कि मम्मी-पापा सॉरी, मेरा किसी से भी कोई विवाद नहीं है। मैं स्वेच्छा से इस दुनिया से जा रही हूं।

बेटी की लाश और सुसाइड नोट देखकर उसके परिवार में कोहराम मच गया। 26 जनवरी के अवसर पर स्कूल में शिक्षिका का इंतजार किया जा रहा था और वह दुनिया को अलविदा कह गई। आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिल रही है। कुछ लोग पति और पत्नी के बीच विवाद की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस सभी संभावित ऐंगल से मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतका के माता-पिता को बुलाया गया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: