छोड़कर सामग्री पर जाएँ

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्काई टीएमटी के डायरेक्टर विकास अग्रवाल का जन्मदिन

IMG 20260215 WA0016 1

रायगढ़। स्काई टीएमटी प्लांट परिसर में कंपनी के निदेशक श्री विकास अग्रवाल का जन्मदिन अत्यंत उत्साह, गरिमामय और आतीम्य वातावरण में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनों ने  विकास अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने उनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और स्काई टीएमटी की प्रगति में उनके अमूल्य योगदान की जमकर सराहना की। कर्मचारियों ने उन्हें एक प्रेरणादायक मार्गदर्शक बताया।

जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्लांट परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कंपनी के समस्त स्टाफ, श्रमिकों और आगंतुक अतिथियों ने बड़े ही प्रेम भाव से प्रसाद ग्रहण किया। सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। प्रकृति को सहेजने के संकल्प के साथ परिसर में विभिन्न फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। पौधारोपण करने वाले प्रमुख व्यक्तियों में श्री गोपाल शर्मा, दिग्विजय पटेल, अतुल कुमार माथुर, कमल पटेल, वी. सुरेश नायडू, राज कुमार पटेल, चंद्रसेन माली, डी. सिवारमन और राजेंद्र त्यागी शामिल थे।

अपने संबोधन में निदेशक विकास अग्रवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्काई टीएमटी की निरंतर प्रगति किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हमारे सभी कर्मचारियों की मेहनत, अटूट समर्पण और टीम भावना का सुखद परिणाम है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ एक बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

img 20260215 wa00207375403426963705929
img 20260215 wa00278335834842497862504
img 20260215 wa00361530725671681746174

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: