- खरसिया के दर्रामुड़ा, बिंजकोट सहित 6 गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव
रायगढ़। दर्रामुड़ा व बिंजकोट सहित आधा दर्जन गांव में मुलभूत सुविधाओं के लिए 15 वें वित्त की राशि दिलवाने व सारडा एनर्जी कंपनी द्वारा सीएसआर मद के तहत विकास कार्य करवाने की मांग को लेकर ग्रामीण महिला पुरुष जिला मुख्यालय पहुंच कर जनदर्शन कार्यक्रम के तहत कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। खरसिया क्षेत्र के दर्रामुड़ा औऱ बिंजकोट सहित आसपास के आधा दर्जन गांवों में मुलभूत सुविधाओं की कमी है। दोनों ही पंचायत में साल भर पहले हुए चुनाव के बाद से विकास कार्य के लिए न तो शासन से कोई राशि मिली है औऱ न ही क्षेत्र में संचालित सारडा एनर्जी फैक्ट्री प्रबंधन सीएसआर से किसी प्रकार का काम करवाया जा रहा है। पंचायत में विकास कार्य करवाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सडक़ काफी खराब हो गई है। सडक़ निर्माण, श्मशान घाट निर्माण के साथ ही गांव में मनरेगा के कार्य के लिए भी शासन से 15 वित्त की राशि नहीं मिली है। गांव में संचालित सारडा एनर्जी फैक्ट्री प्रबंधन ने पूर्व में सीएसआर मद से विकास कार्य करवाने की सहमति दी थी लेकिन कंपनी की ओर से भी आज पर्यन्त कोई काम नहीं करवाया गया है। उन्होंने शासन से मिलने वाली 15 वें वित्त की राशि दिलवाने औऱ उद्योग प्रबंधन से सीएसआर के तहत विकास कार्य करवाने की मांग की है।


















