छोड़कर सामग्री पर जाएँ

महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की रही धुम

IMG 20240826 WA0041

नंदेली- महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली में जहां एक ओर बच्चों को शिक्षा का सर्वोत्तम ज्ञान प्रदान किया जाता है वही स्थानीय एवं राष्ट्रीय त्योहारों के महत्व को बताते हुए उत्सव को भी धूमधाम से मनाया जाता है। इसी तारतम्य में जन्माष्टमी के अवसर पर अखिल ब्रह्मांड नायक श्री बांके बिहारी जी का जन्मोत्सव भी विद्यालय में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय में विधि विधान से भगवान श्री कृष्ण का पूजन अर्चन के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य हेतु प्रार्थना किया गया, तत्पश्चात वसुदेव द्वारा बालकृष्ण को टोकरी में पड़कर यमुना नदी पार करते हैं उसका झांकी निकाली गई।

इस अवसर पर विद्यालय में मनमोहन कार्यक्रम भी रखा गया था, विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मटकी फोड़ एवं सुदामा चरित्र का प्रदर्शन किया गया तत्पश्चात बच्चों द्वारा श्री कृष्ण रासलीला भी किया गया, सभी कार्यक्रम इतने रोमांचक एवं मनमोहन था कि सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना की। ज्ञात हो की महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, जन्माष्टमी के दिन बच्चे राधा एवं कृष्ण की पोशाक पहने बड़े ही सुशोभित लगते हैं।

इस उत्सव के अवसर पर विद्यालय समिति से प्रेम शंकर पटेल, उम्मेद राम पटेल, उमाशंकर पटेल, सुनील पटेल, खगपति मालाकार, प्रदीप पटेल, विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती दीपिका देवांगन, प्रधान पाठक सीताराम सारथी, सांस्कृतिक प्रभार नवीन दुबे एवं पदमा पटेल के साथ-साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

img 20240826 wa00394560062505330816658

विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अति अल्प समय में अथक परिश्रम करते हुए कार्यक्रम को गरिमापूर्ण बनाया गया है, कार्यक्रम पश्चात सभी को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
     

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: