छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वार्ड 19 में सुरेश गोयल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी शालू अग्रवाल

GridArt 20250129 111346470

रायगढ़। शहर के वार्ड क्रमांक 19 से कांग्रेस ने शालू अग्रवाल को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। दरअसल, इस वार्ड से आशीष शर्मा ने भी टिकट की दावेदारी की थी और दोनों के नाम के बीच पेंच फंसा था। आखिरकार कांग्रेस ने शालू अग्रवाल केे नाम पर मुहर लगा दी है। आसन्न नगर निगम चुनाव में शहर के वार्ड क्रमांक 19 शुरू से ही बेहद सुर्खियों में रहा है। एक ओर भाजपा से दावेदारों की इस वार्ड में लंबी फेहरिस्त थी तो वहीं कांग्रेस से भी कई दावेदार थे।

भाजपा प्रत्याशी पूर्व सभापति सुरेश गोयल के विरूद्ध कांग्रेस ने शालू अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतारा है। इस वार्ड से आशीष शर्मा भी सशक्त दावेदार थे। यही वजह रही कि दोनों नामों के बीच पेंच फंसा हुआ था और पार्टी ने इस वार्ड के लिए नाम की घोषणा नहीं की थी। वहीं काफी मंथन के बाद अंतत: शालू अग्रवाल के नाम पर मुहर लगाते हुए कांग्रेस ने उन्हे अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। 

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: